बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ संग स्टंट करते वक्त हुआ हादसा, फिर भी लगातार 24 घंटे किया शूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 31, 2022, 10:27 AM IST

tiger shroff breaks his leg video: एक स्टंट सीन करते वक्त टाइगर श्रॉफ का पैर टूट गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर एक शख्स के साथ जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं।

Image

tiger shroff video

Tiger Shroff Throwback Video: टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड गलियारों में अपने दमदार एक्शन सीन के लिए मशहूर हैं, लेकिन कभी-कभी टाइगर एक्शन के दौरान हादसे का भी शिकार हो जाते हैं। अब ताजा जानकारी के मुताबिक एक बार फिर से टाइगर के साथ बड़ा हादसा हुआ है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक वॉश बेसिन तोड़ते नजर रहे हैं और इसी स्टंट को करते हुए उनका पैर टूट गया है।

जी हां, एक स्टंट सीन करते वक्त टाइगर श्रॉफ का पैर टूट गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइगर एक शख्स के साथ जबरदस्त एक्शन कर रहे हैं। इसी बीच वह शख्स खुद के बचाव के लिए सामने वॉश बेसिन ले आता है और टाइगर अपने पैर से उसे तोड़ देते हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ऐसा लग रहा है कि यह टाइगर का पुराना वीडियो है, जिसे उन्होंने अब शेयर किया है।

वीडियो शेयर करते हुए टाइगर ने कैप्शन में लिखा, 'एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ते हुए मेरा पैर टूट गया। मुझे लगा कि मैं कर लूंगा और अपने आपको ज्यादा मजबूत समझ रहा था, लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया।' अब इस वीडियो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स के कमेंट्स आ रहे हैं। आयशा श्रॉफ ने टाइगर का नाम लिखकर कई सारे इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'हे भगवान टाइगर'। साथ ही निर्देशक साबिर खान ने लिखा, 'इस दिन हमने लगातार 24 घंटे शूट किया था, बहुत जबरदस्त था।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ जल्द ही 'गणपत' में नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'गणपत' में वह अपनी पहली को-स्टार कृति सेनन के साथ दिखाई देंगे। इसके बाद वह अक्षय कुमार के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखाई देंगे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article