टीवी मसाला

कानूनी पचड़े में फंसीं उर्फी जावेद, नए म्यूजिक वीडियो हाय हाय ये मजबूरी से जुड़ा है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 10:03 PM IST

Urfi Javed Legal trouble: उर्फी जावेद के फैन्स फैशन को कैरी करने के तरीके को पसंद करते हैं क्योंकि वो अपना खुद का इनोवेटिव स्टाइल बनाते हैं। हालांकि उन्हें आउटफिट्स की बोल्डनेस के लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है।

Image

urfi javed

Urfi Javed New music video Haye Haye Yeh Majboori: उर्फी जावेद किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरने में हमेशा कामयाब रहती हैं। एकबार फिर से उर्फी जावेद चर्चा में हैं। खबर है कि लोकप्रिय टीवी स्टार अपने हाल ही में लॉन्च किए गए नए म्यूजिक वीडियो 'हाय हाय ये मजबूरी' के लिए मुश्किल में पड़ गई है। फैंस उर्फी जावेद के फैशन को कैरी करने के तरीके को पसंद करते हैं क्योंकि वो अपना खुद का इनोवेटिव स्टाइल बनाते हैं। हालांकि उन्हें आउटफिट्स की बोल्डनेस के लिए काफी ट्रोल भी किया जाता है।

अब अभिनेत्री उर्फी ने अभी तक 23 अक्टूबर को अपने खिलाफ दर्ज शिकायत का जवाब नहीं दिया है। इससे पहले उर्फी जावेद ने गाने की शूटिंग से एक ऊप्स मूमेंट शेयर किया था। वीडियो में, उर्फी को ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ साड़ी पहने देखा गया था। एक्ट्रेस के चारों ओर डांसर्स दिख रहे थे और तभी अभिनेत्री फिसल जाती है और झूले से गिर जाती हैं। डांसर उनके बचाव में आते हैं और उर्फी जावेद को चोट लगने से बचा लिया जाता है।

दिवाली पर उर्फी ने शेयर किया टॉपलेस वीडियो

अक्सर अटपटे फैशन की वजह से सुर्खियों में रहने वाली उर्फी को अब इस वीडियो की वजह से ट्रोल होना पड़ रहा है। एक्ट्रेस ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। उर्फी मैरून कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, लेकिन उन्होंने ऊपर कोई टॉप नहीं पहना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article