बॉलीवुड

Tiger 3 Worldwide Box office Collection: सलमान खान स्टारर 400 करोड़ी होने से एक कदम है दूर, देखें आंकड़े

Salman Khan's Tiger 3 Worldwide Box office Collection: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'टाइगर-3' (Tiger 3) दुनिया भर में अच्छी कमाई करने में लगी हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होगी।

Image

Katrina Kaif and Salman Khan

Tiger 3 Worldwide Box office Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर-3' (Tiger 3) की कमाई अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे कम होती नजर आ रहे हैं। 19 नवंबर के दिन हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच की वजह से भी सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' के कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि फिल्म 10 से 11 करोड़ रुपये के बीच का कलेक्शन किया। दूसरी ओर फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से एक कदम दूर है। आइए देखें फिल्म ने दुनिया भर में 8वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 357 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक दुनिया भर 'टाइगर 3' का डंका बजता नजर आ रहा है। फिल्म जल्द ही 400 करोड़ रुपये के बड़े आंकड़े को छूने में सफल हो सकती है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों के भीतर यह फिल्म 229.65 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनीं फिल्म 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ की लीड जोड़ी के साथ-साथ इमरान हाशमी भी विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने 'टाइगर 3' को पसंद किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ अंत में ऋतिक रोशन का भी जबरदस्त कैमियो है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article