Salman Khan on 'Tiger Ka Message': बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म 'टाइगर 3' से 'टाइगर का मैसेज' रिलीज किया था। सलमान खान द्वारा साझा किए गए इस मैसेज को दुनिया भर में खूब पसंद किया गया। हर तरफ से 'टाइगर का मैसेज' को मिले प्यार से सलमान खान बेहद खुश हैं। सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो फैन्स के बीच 'टाइगर 3' का ट्रेलर पेश करने का और इंतजार नहीं कर सकते हैं।
सलमान खान ने कहा, 'टाइगर ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिस पर मुझे गर्व है। बीते 10 सालों में टाइगर के किरदार को ऑडियंस ने बेहद सपोर्ट किया और प्यार दिया है। मैं खुश हूं क्योंकि इस किरदार को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। 'टाइगर का मैसेज' के वीडियो में आपको 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' की कई क्लिप्स देखने को मिलेंगी। टाइगर ने इंडिया के लिए के अपनी लाइफ और फैमिली को रिस्क में डाला है, यह फिल्म इस बारे में है।'
सलमान खान ने बताया कि वो फिल्म के ट्रेलर को फैन्स के बीच जल्द से जल्द पेश करेंगे। हालांकि भाईजान ने ट्रेलर रिलीज करने की डेट अभी तक जारी नहीं की है। इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में शाहरुख खान का भी धांसू कैमियो होगा। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
