बॉलीवुड

80 फिल्मों के बाद भी इस एक्टर को भुला बैठे लोग, काम के लिए सालों रहा लाचार; खुद बयां किया दर्द

This Bollywood Actor Reveals About Struggle In Industry: बॉलीवुड और टीवी में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर ने बताया कि 80 से ज्यादा मूवी करने के बाद भी उन्हें इंडस्ट्री व लोगों ने भुला दिया था।

Image

80 से ज्यादा मूवीज करने के बाद भी इंडस्ट्री में काम के लिए तरसा ये एक्टर, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

This Bollywood Actor Reveals About Struggle In Industry: बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो सालों-साल इंडस्ट्री को देते हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब उन्हें काम मिलने में परेशानी होने लगती है। वहीं आज भी हम आपको ऐसे ही इंसान से रूबरू कराने वाले हैं जिन्होंने 80 से ज्यादा मूवीज में काम किया, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलना मुश्किल हो गया। वह एक्टर हैं राहुल देव (Rahul Dev), जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड (Bollywood) और टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। राहुल देव ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि 80 से ज्यादा मूवीज में काम करने के बाद भी इंडस्ट्री व लोग उन्हें भुला बैठे थे। इतना ही नहीं, लंबे वक्त तक उन्हें काम मिलने में परेशानी हुई। यह भी पढ़ें: 'एक दिन' के फ्लॉप होते ही 'Ramayan' के मेकर्स ने Sai Pallavi को लेकर उठाया बड़ा कदम, अब होगा बड़ा बदलाव

    राहुल देव (Rahul Dev) ने हिंदी रश संग बातचीत में बताया कि पत्नी रीना के गुजर जाने के बाद वह इंडस्ट्री से कुछ साल के लिए दूर हो गए थे। लेकिन जब ब्रेक के बाद वह लौटे तो उन्हें काम पाने में परेशानी हुई। राहुल देव ने कहा, "जब मैं वापस आया तो मुझे काम नहीं मिल रहा था। मैंने 80-81 फिल्में की थीं, लेकिन साढ़े चार साल बाद ऐसा लगा जैसे मुझे कोई नहीं जानता। लोग मुझे भूल चुके थे।" राहुल देव ने बताया कि इस चीज के लिए उन्होंने किसी को दोष नहीं दिया। राहुल देव ने कहा, "मैं किसी को दोष नहीं दे सकता क्योंकि समय बदलता है। मुझे लोगों को दोष देना कभी पसंद नहीं आया। मेरा हमेशा मानना रहा है कि अनुभवों से सीखना जरूरी है। मुझे इसका कोई दुख नहीं है कि मैंने इंडस्ट्री के लिए इतना किया और फिर भी मेरे साथ ये हुआ।" यह भी पढ़ें: No Entry 2 से बाहर हुए Varun Dhawan, मेकर्स को लगा झटका
    rahul dev latest news

    राहुल देव ने झेला इंडस्ट्री में संघर्ष, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      राहुल देव (Rahul Dev) ने आभार जताते हुए आगे कहा कि इंडस्ट्री ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। लेकिन परिस्थितों के कारण उन्हें ब्रेक लेना पड़ा था। अपने फैसले पर उन्हें कोई भी पछतावा नहीं है। बता दें कि राहुल देव बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि इस शो का ऑफर जब आया तो उन्होंने सोचा नहीं था कि वह इसमें कदम रखेंगे। हालांकि एक्टर ने अपने आध्यात्मिक गुरू के कहने पर बिग बॉस में एंट्री की।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article