बॉलीवुड

मुंहबोली बहन की कसम की खातिर Dharmendra ने मार दी थी 'जंजीर' को लात, सलीम खान काटते रहे महीनों तक चक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 05:45 PM IST

Dharmendra Rejected Zanjeer: 'जंजीर' वो फिल्म थी जिसने अमिताभ को सुपरस्टार बना दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह फिल्म पहले धर्मेंद्र करने वाले थे? एक कजिन सिस्टर की कसम ने धर्मेंद्र को फिल्म छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

Image

धर्मेंद्र ने एक कमस की वजह से छोड़ी फिल्म (Image Source: Chat GPT/ Zanjeer Movie)

Dharmendra Rejected Zanjeer: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने सितारों की किस्मत बदल दी, लेकिन अगर बात 'जंजीर' की हो तो इसकी कहानी पर्दे पर जितनी दमदार थी, पर्दे के पीछे उतनी ही दिलचस्प भी। आज अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही 'एंग्री यंग मैन' की छवि आंखों के सामने आ जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस फिल्म ने बिग बी को सुपरस्टार बनाया, वो पहले धर्मेंद्र की झोली में थी? 1973 में रिलीज हुई 'जंजीर' हिंदी सिनेमा की सबसे अहम फिल्मों में गिनी जाती है। उस दौर में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे थे और इंडस्ट्री में उनके करियर को लेकर सवाल उठने लगे थे। तभी 'जंजीर' आई और सब कुछ बदल गया। लेकिन इस फिल्म की पहली पसंद अमिताभ नहीं, बल्कि धर्मेंद्र थे।

zanjeer Movie

धर्मेंद्र ने एक कमस की वजह से छोड़ी फिल्म (Image Source: Zanjeer Movie)

धर्मेंद्र ने खरीदी थी स्टोरी

इंडिया टीवी के चर्चित शो 'आप की अदालत' में धर्मेंद्र ने खुद इस किस्से का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'जंजीर' की कहानी उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने लेखक सलीम खान से 17,500 रुपये देकर इसके अधिकार खरीद लिए थे। बाद में निर्देशक प्रकाश मेहरा ने ये कहानी उनसे ली और दोनों इस फिल्म पर साथ काम करने की तैयारी भी करने लगे थे। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिल्म में कास्टिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन एक कसम की वजह से धर्मेंद्र फिल्म को बीच में छोड़ दिया। इसके बाद बी-टाउन में हलचल मच गई थी।

Dhamendra News

धर्मेंद्र ने एक कमस की वजह से छोड़ी फिल्म (Image Source: IMDb)

बहन ने दी थी कसम?

धर्मेंद्र ने बताया कि वह प्रकाश मेहरा की फिल्म करना चाहते थे और इसके लिए शुरुआती तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। प्रकाश मेहरा उन्हें फिल्म के सीन और किरदार के बारे में विस्तार से समझाते थे। हालांकि, इसी बीच एक पारिवारिक वजह उनके रास्ते में आ गई। दरअसल, धर्मेंद्र की कजिन सिस्टर पहले प्रकाश मेहरा के पास एक फिल्म लेकर गई थीं, लेकिन उन्होंने उस प्रोजेक्ट को करने से इनकार कर दिया था। इस बात से उनकी बहन काफी नाराज थीं। जब धर्मेंद्र ने प्रकाश मेहरा के साथ काम करने की इच्छा जताई, तो उनकी बहन ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी। यहां तक की धर्मेंद्र को कसम तक दी। धर्मेंद्र के मुताबिक, वो खुद इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन परिवार के खातिर उन्होंने ये फिल्म नहीं की।

zanjeer New

धर्मेंद्र ने एक कमस की वजह से छोड़ी फिल्म (Image Source: Zanjeer Movie)

क्या थी कसम?

इस मामले पर बॉबी देओल ने भी एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था। इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि उनके पिता को ये फिल्म मजबूरी में छोड़नी पड़ी थी। उन्होंने कहा, 'हमारी एक रिश्तेदार थीं और शायद उनकी प्रकाश मेहरा जी से कोई समस्या थी। वो एक दिन घर आईं और बोलीं, 'आपको मेरी कसम, अगर आपने यह फिल्म की तो आप मेरी लाश देखोगे।' इसलिए मेरे पिता को 'जंजीर' छोड़नी पड़ी।'

इन स्टार्स को भी ऑफर हुई थी फिल्म

धर्मेंद्र के फिल्म छोड़ने के बाद प्रकाश मेहरा ने कई बड़े सितारों से इस मूवी को लेकर बात की। देव आनंद और राजकुमार जैसे दिग्गज कलाकारों को भी फिल्म ऑफर हुई, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार यह फिल्म अमिताभ बच्चन के पास पहुंची। उस समय अमिताभ का करियर संघर्ष के दौर से गुजर रहे थे। इस फिल्म ने अमिताभ बच्चन की लाइफ को सेट कर दिया।

इतिहास बन गई ये फिल्म

1973 में 'जंजीर' रिलीज हुई और इतिहास बन गया। इंस्पेक्टर विजय के किरदार ने अमिताभ बच्चन को रातोंरात स्टार बना दिया। यही वो फिल्म थी जिसने उन्हें 'एंग्री यंग मैन' की पहचान दिलाई और बॉलीवुड में उनका एक नया दौर शुरू हुआ। फिल्म हिट होने के बाद धर्मेंद्र को भी इस मूवी को रिजेक्ट करने का पछतावा हुआ था। अगर धर्मेंद्र उस वक्त 'जंजीर' छोड़ने का फैसला नहीं करते, तो शायद बॉलीवुड को उसका सबसे बड़ा सुपरस्टार इतनी जल्दी नहीं मिलता।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article