टीवी मसाला

Dharmendra Passed Away: लेजेंड एक्टर धर्मेंद्र के निधन से शोक में डूबे TV सितारे, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

TV Stars Pays Tribute To Dharmendra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन ने टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को शोक में डाल दिया है। हाल ही में कई टीवी सितारों ने पोस्ट शेयर कर ही-मैन को श्रद्धांजलि दी।

Image

फोटो क्रेडिट- अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा इंस्टाग्राम

TV Stars Pays Tribute To Dharmendra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। धर्मेंद्र के निधन ने केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरे देश को शोक में डाल दिया है। धर्मेंद्र ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता था। धर्मेंद्र के निधन को कई बॉलीवुड सितारों ने 'एक युग का अंत' बताया। वहीं दूसरी तरफ टीवी सितारे भी धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन से शोक में नजर आए। अली गोनी से लेकर करण कुंद्रा जैसे कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टीवी एक्टर अली गोनी ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "ऐसा लग रहा है कि राष्ट्र ने अपने बचपन का एक हिस्सा आज खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले धर्मेंद्र जी, आपकी मौजूदगी हमेशा घर जैसी लगेगी।" टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने भी धर्मेंद्र के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "किस्मत वाला हूं कि आपके पैर छूकर आशीर्वाद ले पाया इस जन्म में। ओम शांति धरम जी। लेजेंड्स कभी नहीं मरते।"

अर्जुन बिजलानी ने धर्मेंद्र (Dharmendra) के लिये अपने दिल का गुबार निकालते हुए पोस्ट में लिखा, "धर्मेंद्र जी, जब भी मैं इनसे मिला, ये मेरे लिए सबसे खूबसूरत याद बन गई। मेरे बचपन के आईकन से मिलना, जिन्होंने न केवल किरदार निभाए, बल्कि ऐसे आईकॉनिक पल बनाए जो हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। ये बहुत ही खास था। ये जादूई था। मेरे अंदर का बच्चा अपने बचपन के हीरो से मिलकर बेहद खुश था। 300 से ज्यादा फिल्मों वाला करियर होना केवल आईकॉनिक ही नहीं, बल्कि लेजेंडरी भी है। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि ये इस दुनिया में नहीं रहे। मुझे इस बात से खुशी है कि मैं इनसे मिला। इनके परिवार के प्रति मेरी सांत्वनाए हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article