बॉलीवुड

तारा सुतारिया अरुणोदय सिंह को कर रही हैं डेट, कभी बनने वाली थी कपूर खानदान की बहू

तारा सुतारिया (Tara Sutaria) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) को डेट कर रही हैं। तारा और अरुणोदय इस समय अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहते हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

Image

Tara Sutaria and Arunoday Singh (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। तारा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अरुणोदय सिंह (Arunoday Singh) को डेट कर रही हैं। तारा और अरुणोदय अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखना चाहता है। दोनों दोस्तों से ज्यादा हैं। कपल को डेट करते हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों की बातचीत आर्ट को लेकर शुरू हुई थी। तारा और अरुणोदय ने खुद को आर्ट की वजह से कनेक्ट किया था।

तारा का परिवार अरुणोदय के बारे में नहीं जानता है। लेकिन वो उसे एक दोस्त के तौर पर पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ डेट पर जाते हैं। इस समय तारा और अरुणोदय एक-दूसरे को समझ रहे हैं।

तारा अरुणोदय सिंह को कर रही हैं डेट

तारा ने अरुणोदय को अपने मम्मी और पापा से भी मिलाया है। अरुणोदय से पहले तारा अदर जैन को डेट कर रही थी। तारा और अदर का ब्रेकअप साल 2023 में हुआ था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को साल 2020 में ऑफिशियल किया था। वहीं, अरुणोदय का उनकी पत्नी Lee Elton से साल 2019 में तलाक हुआ था। दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप पर कोई कमेंट नहीं किया है। तारा ने इंडस्ट्री में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस आखिरी बार अपूर्वा में नजर आई थीं। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, अरुणोदय 'अपहरण', 'मैं तेरा हीरो' समते कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article