बॉलीवुड

Kriti Sanon ने पहली बार सोशल मीडिया दिखाई रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia की झलक, पलभर में वायरल हुआ वीडियो

कृति सेनन अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ग्रीस में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बीच किनारे खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस के वीडियो में उनके बॉयफ्रेंड की पहली झलक देखने को मिली है।

Image

Kriti Sanon (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीस में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फोटो में एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थी। इस फोटो के वायरल होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस बीच के किनारे वेकेशन एन्जॉय करते दिख रही हैं।

एक्ट्रेस व्हाइट कलर के फ्लोरल आउटफिट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस जमकर कैमरा के सामने पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो के आखिरी में एक आदमी की परछाई दिख रही है। फैंस का दावा है कि एक्ट्रेस बॉयफ्रेंड के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दिए रहे हैं।

कृति ने दिखाई बॉयफ्रेंड की पहली झलक

एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस की फोटो में उनकी बहन नूपुर और बाकी दोस्त नजर आ रहे थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। फिल्म में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। कृति के साथ करीना कपूर और तबू मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस के पास पाइपलाइन में तीन पत्ती समेत कई फिल्में हैं। तीन पत्ती में कृति के साथ काजोल मुख्य भूमिका में होंगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article