बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, महादेव की भक्ति में हुईं लीन

Tamannaah Bhatia at Mahakaleshwar Temple: सारे काम छोड़कर बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को 12 मई की सुबह उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में महादेव के दर्शक करते हुए देखा गया। तमन्ना भक्ति में लीन नजर आ रही हैं।

Image

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया (Pic Credit: X)

Tamannaah Bhatia at Mahakaleshwar Temple: साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी अपने फैशन सेंस तो कभी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के कारण फैन्स के बीच तमन्ना भाटिया का नाम सुर्खियों रहता ही है। मंगलवार की सुबह तमन्ना भाटिया का एक वीडियो सामने आया है। 12 मई की सुबह तमन्ना भाटिया को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर जाकर अपने दिन की शुरुआत करते हुए देखा गया। तमन्ना भाटिया महादेव की भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। महादेव की पूजा करते हुए तमन्ना भाटिया के साथ उनके कुछ दोस्त भी नजर आए। (इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh ने मुंहमांगी रकम देकर खरीदे 'The Immortals Of Meluha' के राइट्स, निभाएंगे महादेव का किरदार?)

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया का सुबह की आरती में शामिल होते हुए वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो हो रहे वीडियो में तमन्ना भाटिया लाल रंग साड़ी कैरी किए नजर आ रही हैं। पूजा करते हुए तमन्ना भाटिया के चेहरे पर अलग ही सादगी नजर आ रही है। तमन्ना भाटिया अपने दोस्तों और हजारों भक्तों के साथ बैठी नजर आईं। एक्ट्रेस दोनों हाथ जोड़कर महादेव की भक्ति में ध्यान लगाती नजर आ रही हैं। तमन्ना का यह अंदाज देखकर फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)

सिद्धार्थ संग 'वन' में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

हाल ही में तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ 'द लेजेंड ऑफ वन' कॉमिक को लॉन्च करने के लिए मुंबई कॉमिक कॉन में शामिल हुए थे। यह मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी की शूटिंग असली जंगलों में की गई है। 'वन' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने टीवीएफ मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर किया है। इस फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। फिल्म की कहान अरुणाभ कुमार ने लिखी है। इसमें मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह माइथोलॉजिकल थ्रिलर 28 अगस्त, 2026 को रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article