बॉलीवुड

Ranveer Singh ने मुंहमांगी रकम देकर खरीदे 'The Immortals Of Meluha' के राइट्स, निभाएंगे महादेव का किरदार?

Ranveer Singh buys The Immortals of Meluha Rights: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स मुंहमांगी रकम देकर खरीद लिए हैं। रणवीर सिंह को भगवान शिव के रोल में देखा जाएगा।

Image

रणवीर सिंह ने खरीदे 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स (Pic Credit: Instagram)

Ranveer Singh buys The Immortals of Meluha Rights: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मूवी में उन्हें हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के किरदार में देखा गया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई यह मूवी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1700 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें 'धुरंधर 2' करने के बाद अब रणवीर सिंह को 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' (The Immortals of Meluha) में भगवान शिव का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। यह रणवीर सिंह के करियर का बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि रणवीर सिंह ने अमिश त्रिपाठी के इस बेस्टसेलर नॉवेल पर बनने वाली फिल्म में काम करने को हां कर दी है। उम्मीद की जा रही कि इस ओरिजिनल ट्रिलॉजी को तीन हिस्सों में बनाया जाएगा। इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले जनवरी 2012 में करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने की थी लेकिन किसी कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। मगर अब एक बार फिर यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है।

रणवीर सिंह ने खरीदे 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा'

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स को खरीदे के लिए मोटी रकम खर्च की है। इन चीजों को अभी तक सीक्रेट रखा गया था। इस फिल्म को उनके अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म्स' का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल इस एडैप्टेशन पर अभी काम चल रहा है। रणवीर ने इस पौराणिक को बड़े स्केल पर ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने के लिए आदित्य बिड़ला के 'बिड़ला स्टूडियोज' के साथ पार्टनरशिप की है। (इसे भी पढ़ें: Mouni Roy लेने जा रही हैं तलाक !! पति सूरज नांबियार को किया अनफॉलो और डिलीट किए सभी पोस्ट)

The Immortals of Meluha

The Immortals of Meluha

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह लंबे समय से अमीश त्रिपाठी की किताबों को बड़े पर्दे पर लाने पर विचार कर रहे थे। यह फैंटेसी नॉवेल अभी लिखने इस समय राइटिंग स्टेज में है। एक पब्लिकेशन ने एक सूत्र के हवाले से बताया इसके राइट्स हाल ही में खरीदे गए हैं। यह प्रोजेक्ट ऑफिशियली अब डेवलपमेंट के स्टेज में है। 2028 में इसके पहले पार्ट की शूटिंग की जा सकती है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म से अलग होगी Ajay Devgn स्टारर की कहानी, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी)

तीन पार्ट में बनेगी फिल्म

'सिनेमैटिक यूनिवर्स' के तौर पर यह मूवी तीन पार्ट में बनाई जाएगी। जहां रणवीर इस ट्रिलॉजी में 'लॉस्ट शिवा' के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट की तैयार हो जाने के बाद बाकी एक्टर्स की कास्टिंग और डायरेक्टर को ऑनबोर्ड लिया जाएगा। 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' राइटर अमिश त्रिपाठी की तीन पार्ट की नॉवेल है। 1900 ईसा पूर्व के समय पर आधारित ये नॉवेल भगवान शिव को एक मानव तिब्बती प्रवासी के रूप में प्रेजेंट करती है। शिव मेलुहा के लगभग-परिपूर्ण साम्राज्य में आते हैं, जहां उन्हें 'नीलकंठ' माना जाता है। यह एक ऐसे रक्षक के बारे में है, जिसका मकसद चंद्रवंशियों से युद्ध करना और इस भूमि को दुष्ट नागों से बचाना है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article