Tamannaah Bhatia and Vijay Verma in Lust Story 2: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) इन दिनों एक्टर विजय वर्मा (Vijay Verma) के साथ रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस साल की शुरुआत से ही दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आ रही थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें विजय और तमन्ना एक दूसरे को किस कर रहे थे, इसके बाद तो कई मौकों पर दोनों एक साथ भी नजर आए हैं। हालांकि अब तमन्ना ने विजय के साथ अपने रिलेशन पर मुहर लगा दी है, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में तमन्ना ने इस बात को मान लिया है कि वह विजय के साथ रिलेशनशिप में हैं। अब दोनों एक्टर एक साथ लस्ट स्टोरी 2 में नजर आने वाले हैं। जिसको लेकर तमन्ना ने बड़ा खुलासा कर दिया है।
विजय के लिए तमन्ना ने तोड़ी नो किसिंग पॉलिसी
तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के लिए अपनी 18 साल पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ दी है। फिल्म लस्ट स्टोरी 2 के लिए पहली बार तमन्ना ने ऑनस्क्रीन किस करने के लिए हामी भरी है। इस बारे में बात करते हुए तमन्ना ने कहा, ‘मुझे लगता था कि ऑनस्क्रीन किसिंग देखकर लोग ऑकवर्ड हो जाते हैं, इसी वजह से मैंने अपनी किसी भी फिल्म में किस नहीं किया, हालांकि मैंने अपने 18 साल के करियर में पहले बार इंटिमेट सीन दिए हैं। हालांकि ये सब मैंने पॉपुलैरिटी के मकसद से नहीं किया है, क्योंकि मैंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और मुझे कभी ऑनस्क्रीन किस करने की जरुरत नहीं पड़ी है।
इसी के साथ ही तमन्ना ने बताया कि डायरेक्टर सुजॉय घोष के साथ काम करने का एक्सपीरियंस उनके लिए काफी शानदार रहा है। फिल्म में तमन्ना और विजय की केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। Lust Story 2 को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज किया जाएगा।
