टीवी मसाला

Bigg Boss 20: घरवालों का निशाना बनीं माही विज तो सपोर्ट में आईं शहनाज गिल, बोलीं- मैं भी वहां थी और...

Bigg Boss 20 Shehnaaz Gill Supports Mahhi Vij: 'बिग बॉस 20' में माही विज इन दिनों घरवालों का निशाना बनी हुई हैं। लेकिन इन सबके बीच अब शहनाज गिल ने उनका सपोर्ट किया है।

Image

Bigg Boss 20: Mahhi Vij को मिला शहनाज गिल का सपोर्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Shehnaaz Gill Supports Mahhi Vij: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी तक कई घरवालों के बीच तकरार देखने को मिल चुकी है। 'बिग बॉस 20' में माही विज भी कई कंटेस्टेंट्स के निशाने पर आ चुकी हैं। यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे के साथ तो उनकी बहस हुई ही थी। वहीं अब अरिश्फा खान, अमन गांधी और उदिति सिंह के साथ भी उनकी दोस्ती खराब हो चुकी है। हालांकि इन सबके बीच माही विज (Mahhi Vij) को अब 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सपोर्ट किया है। शहनाज गिल ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह हमेशा माही विज का समर्थन करेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: काजी तौकीर के सपोर्ट में आए ये TV सितारे, अमाल मलिक बोले- तुम पहले ही जीत चुके हो...

    माही विज (Mahhi Vij) के सपोर्ट में की गई शहनाज गिल की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। शहनाज गिल ने माही विज को लेकर लिखा, "मैं बिग बॉस को फॉलो नहीं कर रही हूं तो मुझे नहीं पता कि माही अच्छा खेल रही है या बुरा। लेकिन मैं अभी भी उसका समर्थन करूंगी। मैं भी उस प्लेटफॉर्म पर थी, जहां आज माही है और मुझे याद है कि कितना मुश्किल होता है। एक वक्त था जब मेरे पास कपड़े तक नहीं थे, माही आगे आई और उसने मुझे बहुत सपोर्ट किया। जब मैं हंसी तो वो मेरे साथ हंसी थी। जब मैं रोई तो वो भी मेरे साथ रोई थी। वो सच में दिल की साफ इंसान है। मैंने उसकी वो साइड देखी है और इसलिए वो चाहे कैसे भी घर में खेले, मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की तबीयत दिल्ली आकर हुई नासाज, व्लॉग में बोलीं- मेरी हालत डाउन हो गई...

    Shehnaaz Gill ने किया माही विज का समर्थन

    Shehnaaz Gill ने किया माही विज का समर्थन

      शिल्पा शिंदे ने भी किया माही विज का समर्थन

      माही विज (Mahhi Vij) के सपोर्ट में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के अलावा शिल्पा शिंदे भी आई थीं। उन्होंने काजी तौकीर और माही विज के सपोर्ट में वीडियो साझा किया और कहा कि सब लोग आखिर उन्हें निशाना क्यों बना रहे हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article