Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए आज 14 जून 2023 को पूरे तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिया ने सुशांत और अपना एक छोड़ा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें दोनों एक साथ रोमांटिक पोज में बैठे नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि दोनों का ये वीडियो उनकी किसी ट्रिप का है। रिया और सुशांत का ये अनदेखा वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यूजर्स इस मौके पर रिया को ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
रिया चकवर्ती ने सुशांत को किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर कई बॉलीवुड सितारे उन्हें याद कर रहे हैं। इस मौके पर रिया का वीडियो भी सामने आया है, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रिया ने एक ब्लैक हार्ट भी कैप्शन में लिखा है। रिया के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आ रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। रिया और सुशांत के इस वीडिया पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एक दम से आपको सुशांत की याद आ गई, ये सब पब्लिसिटी के लिए करते हो, वैसे तो सुशांत याद भी नहीं आता।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'सुशांत के नाम पर अब कितना और फेमस होना है।'
अनसुलझी रह गई सुशांत सिंह राजपूत के मौत की गुत्थी
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2023 को मुंबई में अपने फ्लैट पर सुसाइड कर लिया था। हालांकि उनकी मौत के 3 साल बाद भी सुसाइड की असली वजह सामने नहीं आ पाई है।
