बॉलीवुड

रेड स्विमवियर में तमन्ना भाटिया की बोल्डनेस ने मचाया तहलका, फैन्स भी हुए दीवाने

Tamannaah Bhatia in Red Swimwear: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की इस दिनों इंटरनेट पर रेड स्विमवियर में बेहद बोल्ड पिक्स बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पिक्स ने फैन्स का ध्यान तमन्ना भाटिया की ओर आकर्षित कर दिया है। पिक्स में उनका लुक कमाल है।

Image

Pic Credit: X

Tamannaah Bhatia in Red Swimwear: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा तमन्ना भाटिया अपनी बोल्ड अदा से भी फैन्स के दिलों पर राज कर रहती हैं। ऐसे में अब तमन्ना भाटिया एक बार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की रेड स्विमवियर में कुछ पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन पिक्स ने तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फोटो देखकर तमन्ना भाटिया के फैन्स एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

तमन्ना भाटिया की बोल्डनेस पर फिदा हुए फैन्स

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को रेड स्विमवियर पहनकर बोल्ड अंदाज में धूप का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। इस ड्रेस में टैसल डिजाइन के साथ डीप साइड कट्स लगे हैं। तमन्ना भाटिया का यह बोल्ड और स्टाइलिश अवतार बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनके चेहरे का ग्लो और बिखरे हुए बाल तमन्ना को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। हालांकि यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि तमन्ना भाटिया की ये पिक्स उनके किसी फोटोशूट की हैं या छुट्टियों की लेकिन फैंस बार-बार उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस बात में भी कोई शक नहीं है कि इन पिक्स को क्लिक कराते समय तमन्ना भाटिया एकदम कॉंफिडेंट नजर आ रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया को आने वाले दिनों में फिल्म 'वीवीएएन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (VVAN: Force of the Forest) में देखा जाएगा। इस मूवी को अरुणभ कुमार और दीपक मिश्रा द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। फिल्म में तमन्ना भाटिया को बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। यह मूवी इसी साल 15 मई के दिन रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article