बॉलीवुड

'धुरंधर' की सफलता के बाद शंकर की 'Velpari' में नजर आएंगे रणवीर सिंह, जल्द शुरू होगी शूटिंग?

Ranveer Singh in Shankar’s Velpari: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद रणवीर सिंह को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अब रणवीर सिंह को आने वाले दिनों में शंकर की बहुप्रतीक्षित हिस्टोरिकल एपिक 'वेल्पारी' में साथ में देखा जाएगा।

Image

Pics Credit: Instagram

Ranveer Singh in Shankar’s Velpari: रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों अभिनेता फिल्म 'धुरंधर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह मूवी दुनिया भर में ट्रेंड कर रही है। 'धुरंधर' के बाद अब जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर शंकर के साथ बहुप्रतीक्षित हिस्टोरिकल एपिक वेल्पारी के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया है। इस खबर के बाद रणवीर सिंह के फैन्स के एक्साइटमेंट डबल हो गई है।

शंकर के साथ काम करेंगे रणवीर सिंह

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की 'वेलपारी' के लिए शंकर के साथ बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में दो हीरो नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के साथ तमिल सिनेमा के स्टार विक्रम भी इस बड़े प्रोजेक्ट में अहम रोल में नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह और विक्रम को साथ में इस प्रोजेक्ट में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

यह पहली बार नहीं है जब रणवीर और शंकर किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने वाले हैं। साल 2021 में भी ऐसी अफवाहें थीं कि दोनों 'अनियन' के रीमेक में साथ में काम करेंगे लेकिन इस प्रोजेक्ट को किसी कारण बंद कर दिया गया। फैन्स इस प्रोजेक्ट के बंद से काफी निराश हुए थे। अगर 'वेलपारी' आगे बढ़ती है तो यह शंकर के साथ रणवीर सिंह का पहला कोलैबोरेशन होगा। वेलपारी लेखक सु वेंकटेशन के प्रशंसित तमिल ऐतिहासिक कथा उपन्यास वीर युग नायगन वेलपारी पर आधारित है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article