बॉलीवुड

करण देओल-दृशा आचार्य की शादी में रिश्तेदारों पर भड़क गए थे Sunny Deol, वजह कर देगी हैरान

Sunny Deol Blast on Relative At Karan-Drisha Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने बेटे करण देओल की शादी के दिनों को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता बताया कि जो रिश्तेदार शादी के फंक्शन के वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रहे थे मैंने उन्हें खूब डांट लगाई थी।

Image

Sunny Deol

Sunny Deol Blast on Relative At Karan-Drisha Wedding: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल की शादी शादी साल 2023 में हुई है। करण देओल ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्या से 18 जून को शादी की थी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने बेटे करण देओल की शादी को याद करते हुए एक बड़ी बात बताई है। करण देओल (Karan Deol) की शादी में जो रिश्तेदार वीडियो बना रहे थे उनपर सनी देओल भड़क गए थे। सनी देओल इस वजह से भी नाराज थे क्योंकि ये वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होने लगे थे।

इंडिया टीवी चैनल पर रजत शर्मा के शो आप की अदालत में सनी देओल ने शिरकत की थी। इस दौरान सनी देओल ने बताया कि बेटे करण देओल की शादी के वीडियोज ऑनलाइन वायरल होने से वो काफी निराश थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ रिश्तेदारों की हरकतों से उन्हें काफी दुख हुआ था, जो उनके घर में रह रहे थे। वो लगातार शादी के फंक्शन के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। सनी देओल ने कहा, 'सोशल मीडिया पर वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रहे रिश्तेदारों को मैंने खूब डांटा था। मैंने कहा कि तुम्हें शर्म नहीं आती, ऐसा कर रहे हो तुम सब।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल के साथ लीड रोल में अमीषा पटेल नजर आ रही हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article