Sunny Deol-Suneel Darshan Controversy: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। लेकिन अब इन सब के बीच सनी देओल अपने एक पुराने विवाद को लेकर खबरों में आ गए हैं। ये विवाद प्रोड्यूसर सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच है, जो काफी लंबे समय से चल रहा है। अब इसको लेकर कोर्ट नया अपडेट सामने आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Exclusive: निधि दत्ता ने कन्फर्म की 'Border 3', सनी पाजी की होगी दमदार वापसी
फिर से शुरू हुआ केस
फिल्ममेकर सुनील दर्शन और एक्टर सनी देओल के बीच चल रहा सालों पुराना कानूनी विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब 18 साल पहले शुरू हुआ ये मामला अब फिर से अदालत पहुंच गया है। Hindustan Times और Live Law की खबर के अनुसार हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुनील दर्शन को अपने पुराने केस की अपील दोबारा शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए कोर्ट ने उन पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई है। अब देखना होगा कोर्ट इस मामले पर अपना क्या फैसला देता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जेपी दत्ता की बेटी ने Border 3 को लेकर दिया अपडेट, इन प्रोजेक्ट्स के बारे में भी दी जानकारी
इस फिल्म से जुड़ा है मामला
सुनील दर्शन और सनी देओल के बीच ये विवाद साल 2008 की फिल्म गुड मॉर्निंग इंडिया से जुड़ा हुआ है। सुनील दर्शन का आरोप है कि सनी देओल ने इस फिल्म के लिए हामी भरने के बाद बीच में ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। सुनील का कहना है कि इसकी वजह से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ और इसी कारण उन्होंने सनी देओल के खिलाफ 20 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई का दावा करते हुए अदालत का रुख किया था। इस मामले पर पहले भी कोर्ट में सुनवाई हो चुकी थी। साल 2015 में सुनील दर्शन की याचिका खारिज कर दी गई थी। लेकिन अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी अपील को दोबारा बहाल करने की इजाजत दे दी है। आपको बता दें कि इसका मतलब ये नहीं है कि कोर्ट ने किसी एक पक्ष के हक में फैसला दे दिया है, बल्कि अब इस मामले की कानूनी प्रक्रिया फिर से आगे बढ़ेगी।
