बॉलीवुड

Exclusive: निधि दत्ता ने कन्फर्म की 'Border 3', सनी पाजी की होगी दमदार वापसी

Nidhi Dutta on Border 3: हाल ही में जूम से बात करते हुए निधि दत्ता ने फिल्म 'बॉर्डर 3' बनाने पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम जारी है।

Image

निधि दत्ता ने कन्फर्म की 'बॉर्डर 3'

Nidhi Dutta on Border 3: साल 2026 में फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 3' में सनी देओल (Sunny Deol), दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी नजर आए थे। खास बात यह है कि 'बॉर्डर 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की थी। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब निर्माता निधि दत्ता (Nidhi Dutta) ने 'बॉर्डर 3' (Border 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। हाल ही में जूम से बात करते हुए निधि दत्ता ने 'बॉर्डर 3' को लेकर अपने प्लान्स शेयर किए हैं।

निधि दत्ता ने जूम के साथ बात करते हुए बताया, 'बॉर्डर 3 पर काफी समय से काम जारी है। हमने 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के ठीक बाद भूषण जी के साथ इसकी घोषणा कर दी थी। मुझे लगता है कि अगले कुछ महीनों में आप इसके बारे में बड़ी खबरें सुनेंगे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office: नहीं रुक रही दिलजीत-शरवरी स्टारर की कमाई, इतना हुआ कलेक्शन)

Border 2

Border 2

निधि दत्ता ने 'बॉर्डर 2' की सफलता पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'बॉर्डर 2 के बाद मेरे लिए बड़ी बात यह है कि सफलता के बाद भी देशभक्ति एक ऐसा भाव है जो कभी नहीं मिटता। चाहे कोई भी पीढ़ी आए या जाए, यह फीलिंग हमेशा बनी रहती है। बहादुरी की कहानियां अगर सही तरह से और सही फीलिंग के साथ कही जाएं तो यह दुनिया भर के दर्शकों को छू सकती हैं। इसे बड़ी कमर्शियल सफलता भी मिलती है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: वरुण धवन की मां का रोल निभाने पर ट्रोल हुई थीं Mouni Roy, अब एक्ट्रेस ने कहा, 'चीजें बड़ी बन...')

निधि दत्ता ने आगे कहा, 'एक समय में आपको नई-नई कहानियां कहने का भी मौका मिलता है। आप जानते हैं कि आप कहां हमारे हीरोज की कहानियां कह सकते हैं।' बॉर्डर 3 के अलावा निधि ने एक और फिल्म की बात की। यह फिल्म मिलिट्री लीडर जनरल हरबक्श सिंह की जिंदगी पर बनाई जाएगी। फिल्म में 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनकी भूमिका को दिखाया जाएगा। निधि ने बताया कि एक आर्मी ऑफिसर ने ही जनरल हरबक्श सिंह की कहानी सुनाई, उसके बाद उन्होंने इस पर रिसर्च शुरू कर दी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article