बॉलीवुड

जेपी दत्ता की बेटी ने Border 3 को लेकर दिया अपडेट, इन प्रोजेक्ट्स के बारे में भी दी जानकारी

Border 3 Update: 'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद फिल्म बॉर्डर 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निधि दत्ता ने जेपी फिल्म्स के तहत बॉर्डर 3 समेत इन बड़े प्रोजेक्ट्स का भी ऐलान किया है।

Image

बॉर्डर 3 को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram/border movie)

Border 3 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बॉर्डर 2 साल 2026 में रिलीज हुई। इस मूवी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ये मूवी हिट साबित हो गई। इस बीच फिल्म बॉर्डर 3 (Border 3) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। नई रिपोर्ट के मुताबित मेकर्स फिल्म बॉर्डर 3 पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-सनी देओल की Gadar 3 पर शुरू हुआ काम, अनिल शर्मा ने शूटिंग डेट्स से उठाया पर्दा)

border 3.

बॉर्डर 3 को लेकर आया अपडेट (pic credit-border 2 poster)

बॉर्डर 3 को लेकर आया अपडेट

'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद निधि दत्ता ने जेपी फिल्म्स के तहत पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया है। निधि दत्ता ने इन प्रोजेक्ट्स की जानकारी वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में दी है। इन नए प्रोजेक्ट्स में सैन्य आधारित फिल्में, भारत-पाक युद्ध के नायक जनरल हरबख्श सिंह की बायोपिक, उनके दादा ओपी दत्ता पर वेब सीरीज और भारतीय इतिहास औरपौराणिक कथाओं पर आधारित ट्रेजर हंट एडवेंचर फ्रेंचाइजी शामिल है। इन प्रोजेक्ट्स में सबसे खास 'बॉर्डर 3' है, जिसकी शुरुआती तैयारी शुरू हो चुकी है। यह फिल्म भूषण कुमार के साथ मिलकर बनाई जाएगी। निधि दत्ता ने कहा कि 'बॉर्डर 3' के जरिए वे एक बार फिर देशभक्ति और सैनिकों की बहादुरी की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।

इन फिल्मों और सीरीज पर भी चल रहा है काम

जेपी फिल्म्स भारतीय सेना के महान अधिकारी जनरल हरबख्श सिंह की बायोपिक भी बना रही है। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना का नेतृत्व किया था और उन्हें 1966 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा एक नई फिल्म भारतीय वायुसेना पर आधारित होगी। इसकी कहानी 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान और उसके बाद की घटनाओं परईद-गिर्द घूमेगी। फिल्म में सिर्फ युद्ध और एक्शन ही नहीं, बल्कि सैनिकों के परिवार, उनके त्याग और संघर्ष को भी दिखाया जाएगा। निधि दत्ता पहली बार एक बड़े ट्रेजर हंट एडवेंचर प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सीरीज की पहली फिल्म सबसे पहले फ्लोर पर जा सकती है।इसके अलावा जेपी फिल्म्स उनके दादा और मशहूर लेखक ओपी दत्ता के जीवन पर एक वेब सीरीज भी बना रही है। निधि ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए सबसे खास प्रोजेक्ट है। इन सभी प्रोजेक्ट्स में लोग सबसे ज्यादा फिल्म बॉर्डर 3 का इंतजार कर रहे है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article