Suniel Shetty on Not Doing Tobacco ad: 90 के दशक के फेमस एक्टर सुनील शेट्टी की लोकप्रियता में हर दिन के साथ इजाफा हुआ है। सुनील शेट्टी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। एक एक्टर होने के नाते बाकी एक्टर्स की तरह सुनील शेट्टी को भी कई ब्रांड्स के ऐड ऑफर हुए थे। इसमें से कई तंबाकू और शराब के ब्रांडों के विज्ञापन भी थे। कई बार ऐसा हुआ है, जब इन ऐड्स को करने के बाद बॉलीवुड एक्टर्स को आलोचना झेलनी पड़ी है। हालांकि ऐसे विज्ञापनों करने के लिए एक्टर्स को मोटी रकम भी ऑफर हुई है। सुनील शेट्टी को भी तबाकू का ऐड करने के लिए मुंहमांगी रकम ऑफर हुई थी लेकिन अभिनेता ने इसे ठुकरा दिया था।
क्यों नहीं किया सुनील शेट्टी ने तंबाकू विज्ञापन
पीपिंग मून के साथ बात करते हुए सुनील शेट्टी ने 40 करोड़ रुपये के तंबाकू विज्ञापन को ठुकराने के बारे में खुलकर बात की है। सुनील शेट्टी का कहना है कि वो ऐसे किसी भी ऐड को नहीं करे हैं, जिसपर उन्हें खुद ट्रस्ट नहीं होता है। सुनील शेट्टी ने कहा, 'मेरे लिए मेरा स्वास्थ्य सबकुछ है। मेरे शरीर ने ही सुनील शेट्टी को फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया। मैं इस जगह की पूजा करता हूं और इसके साथ अन्याय नहीं करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ जाऊंगा? सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के लिहाज से शायद आज मैं इतना सक्रिय नहीं हूं 17 से 20 साल के यंग लोग मुझे प्यार और सम्मान देते हैं।'
40 करोड़ रुपये हुए थे ऑफर
सुनील शेट्टी ने कहा कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये का तंबाकू ऐड ठुकरा दिया था। उन्होंने कहा, 'मुझे तंबाकू ऐड के लिए 40 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे। मैंने केवल उनसे कहा कि क्या आपको लगता है कि मैं इसे करूंगा? मैं नहीं करूंगा। शायद मुझे उस पैसे की जरूरत थी लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा जिस पर मुझे विश्वास न हो। इससे अहान, अथिया और राहुल और हम सब पर दाग लग जाएगा। इसके बाद किसी ने भी मुझसे संपर्क नहीं किया।'
