Sunny Deol Highest Grossing Movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाल मचाने में सफल रही है। हैरानी की बात यह है कि 'बॉर्डर 2' सनी पाजी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाई है। तो चलिए सनी देओल की अब तक की बेस्ट ओपनर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...
अनिल शर्मा के निर्देशन में सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। यह सनी देओल की करियर की बेस्ट ओपनर है।
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
सनी पाजी की 'जाट' बीते साल साल रिलीज हुई थी। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 9.62 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह मूवी दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी।
समीर कार्निक के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र अहम रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन 7.95 करोड़ रुपये कमाए थे।
'यमला पगला दीवाना 2' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी को लोगों ने पसंद किया था। इस मूवी ने रिलीज डे पर 7.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
सनी देओल ने फिल्म 'घायल' के सीक्वल में अहम रोल निभाया था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।