बॉलीवुड

Disha Salian केस में नाम जुड़ने पर Sooraj Pancholi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं कभी नहीं...'

Sooraj Pancholi on Linked To Disha Salian Death Case: सूरज पंचोली का नाम कई बार दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान के मामले में जोड़ा गया था। अब अभिनेता ने नाम जुड़ने पर रिएक्शन दिया है।

Image

दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली ने खोली जुबान (Pic Credit: Instagram)

Sooraj Pancholi on Linked To Disha Salian Death Case: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली का नाम दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत से जुड़े मामले में जोड़ा जा रहा था। अब अभिनेता ने पहली बाद दिशा सालियान के मामले में नाम आने के बाद पहली बार खुलकर बात की। लंबे समय तक इस मामले पर चुप रहने के बाद सूरज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना रिएक्शन दिया। अभिनेता पर लगे आरोपों पर भी सूरज ने सफाई दी। एक्टर ने साफ कहा कि वह कभी दिशा सालियान से नहीं मिले और न ही उनकी मुलाकात आदित्य ठाकरे से हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box Office: 300 करोड़ी होने वाली है 'हनुमान अंश', 39वें दिन कमाई में आई गिरावट)

दिशा सालियान केस पर सूरज पंचोली ने तोड़ी चुप्पी

सूरज पंचोली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि वो इतने दिनों तक केवल इसलिए चुप थे क्योंकि हर रिपोर्ट और हर खबर का जवाब देना उन्हें जरूरी नहीं लगा। जब बार-बार उनका नाम दिशा के केस से जोड़ा गया तो उन्होंने अब इस मामले पर बोलना सही समझा। एक्टर ने कहा कि एक समय ऐसा आता है जब इंसान को खुद के लिए बोलना पड़ता है। इसी के साथ उन्होंने दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे के साथ किसी भी तरह के संबंध या मुलाकात से साफ इनकार किया। सूरज ने कहा कि वह दिशा सालियान से कभी मिले नहीं थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी आदित्य ठाकरे से भी कभी मुलाकात नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...')

'हेडलाइन सबूत नहीं होती': सूरज पंचोली

सूरज पंचोली ने कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी खबर की हेडलाइन या टीवी पर होने वाली बहस को सबूत नहीं माना जा सकता। अभिनेता ने लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति और उसके करैक्टर पर सवाल खड़े करने से पहले फैक्ट्स को जांच लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की सच्चाई जांच के जरिए सामने आनी चाहिए, न कि अटकलों और बेकार के दावों के आधार पर।

सूरज पंचोली ने सीबीआई द्वारा की गई जांच पर भरोसा जताया। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनकी जरूरत पड़ती है तो वो अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। अभिनेता का कहना है कि अब उनके पास छुपाने के लिए कुछ बचा नहीं है, जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर चुकी हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article