टीवी मसाला

Rashami Desai स्टारर Sayoneee पर गिरी गाज, 2 महीने में बंद होने की कगार पर आया सीरियल!

Rashami Desai Sayonee Serial Under Scanner: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई के पॉपुलर सीरियल 'सयोनी' सीरियल को लेकर खबर आ रही है कि इसपर जल्द ही ताला लग सकता है।

Image

Rashami Desai स्टारर Sayonee पर लगेगा ताला! (फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम)

Rashami Desai Sayonee Serial Under Scanner: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। रश्मि देसाई ने छोटे पर्दे पर अभी तक कई हिट सीरियल्स दिये हैं। रश्मि देसाई ने स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'सयोनी' के जरिए सालों बाद छोटे पर्दे पर वापसी की थी। इस शो में रश्मि देसाई ने दिलचस्प किरदार अदा किया था। लेकिन हाल ही में रश्मि देसाई के इस पॉपुलर सीरियल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रश्मि देसाई का 'सयोनी' मात्र 2 महीने के अंदर-अंदर ही चैनल के निशाने पर आ गया है। इतना ही नहीं, सीरियल को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इसे जल्द ही बंद भी किया जा सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kanika Mann का बड़ा खुलासा, एक्स-BF ने सरेआम मारा था थप्पड़, हाथ काटकर खून से भरने चला था मांग

टेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि देसाई स्टारर 'सयोनी' (Sayonee) को दो महीने पहले शुरू किया गया था। लेकिन उम्मीद के मुताबिक, सीरियल दर्शकों को आकर्षित करने में नाकाम रहा है। लोगों से भाव न मिलने के कारण रश्मि देसाई स्टारर 'सयोनी' निशाने पर आ गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो चैनल जल्द ही इसपर ताला लगा सकता है। हालांकि इस सिलसिले में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "मेरी उम्र बच्चों को बड़ा करने...", आम्रपाली दुबे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    बता दें कि 'सयोनी' (Sayonee) में रश्मि देसाई, गौतम विज और जाह्नवी सोनी ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। सीरियल में जहां जाह्नवी सोनी ने सानवी का किरदार अदा किया है तो वहीं रश्मि देसाई माया के रोल में नजर आईं। सीरियल में गौतम विज ने आदित्य का रोल निभाया है। रवि दुबे और सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये टीवी शो मां और बेटी की कहानी पर आधारित है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'सयोनी' चैनल की इस कसौटी पर खरा उतर पाता है या नहीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article