टीवी मसाला

Bigg Boss 20: "मेरी उम्र बच्चों को बड़ा करने...", आम्रपाली दुबे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस 20 में खुलासा किया है कि वो उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें लोगों का ख्याल रखना बहुत अच्छा लगता है। वो ये दिखावे के लिए नहीं करती हैं।

Image

Bigg Boss 20: "मेरी उम्र बच्चों को बड़ा करने...", आम्रपाली दुबे ने किया चौंकाने वाला खुलासा

भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली इन दिनों बिग बॉस 20 में जमकर नाम कमा रही हैं। शो देखने वाले दर्शक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। आम्रपाली शो की ईमानदार प्लेयर्स में से एक हैं, जो दिल की बात कहने के लिए जानी जाती हैं। एक बार फिर से उन्होंने दिल की बात बोलकर हर किसी को हैरत में डाल दिया है। असल में आम्रपाली पर ये आरोप लगता रहा है कि वो लोगों का ध्यान रखने का दिखावा करती हैं। आम्रपाली ने इसी बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वो दिखावा नहीं करती हैं, उम्र के जिस पड़ाव पर वो हैं उसमें लोगों का ध्यान रखना उनके अंदर से आता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "उसकी मां ने मुझे गालियां...", Orry ने उतारा Sara Ali Khan के चेहरे से शराफत का नकाब!!

Amrapali Dubey ने जताई मां बनने की इच्छा

आम्रपाली दुबे ने अपनी साथी प्रतियोगी से मातृत्व पर बात करते हुए कहा कि वो गेम के लिए लोगों का ध्यान नहीं रखती हैं। आम्रपाली दुबे के अनुसार, "मुझे ऐसा लगता है कि लोग सोचते हैं कि मैं गेम के लिए लोगों का ध्यान रखती हूं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैं उम्र के जिस पड़ाव पर हूं, उस पर मेरे दिल से ऐसी चीजें आती हैं। मैं किसी का ध्यान रखने की एक्टिंग नहीं कर रही हूं। चाहें यंग की केयर हो या फिर स्काउट की... वो मेरा नेचर है। मेरा मानना है कि ये उम्र की वजह से है। मैं इस वक्त बच्चे की परवरिश करने की सही उम्र में हूं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Sanki: बॉर्डर 2 की ये हसीना लड़ाएगी अहान शेट्टी संग रोमांस

आम्रपाली दुबे ने पहली दफा मां बनने की इच्छा जाहिर नहीं की है और ना ही मातृत्व पर ऐसी बात बोली है। इससे पहले भी कई दफा वो कह चुकी हैं कि उन्हें मां बनने की इच्छा है। 39 साल की आम्रपाली अब तक कुंवारी हैं, जिस कारण लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या वो बच्चे को गोद लेने के बारे में सोच रही हैं?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article