टीवी मसाला

Kanika Mann का बड़ा खुलासा, एक्स-BF ने सरेआम मारा था थप्पड़, हाथ काटकर खून से भरने चला था मांग

Kanika Mann Reveals About Abusive Relationship: 'बिग बॉस 20' में कनिका मान ने बताया कि वह एक ऐसे रिलेशनशिप में थीं, जहां उनके बॉयफ्रेंड ने सबके सामने उन्हें जोरदार तमाचा मारा था।

Image

Kanika Mann ने 'बिग बॉस 20' में किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Kanika Mann Reveals About Abusive Relationship: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो "बिग बॉस 20' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया रुख ले रही है। 'बिग बॉस 20' में रहते हुए अभी तक कई कंटेस्टेंट्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों का खुलासा कर चुके हैं। वहीं चंद दिनों पहले कनिका मान ने भी अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला। कनिका मान ने बताया कि वह एक ऐसे रिलेशनशिप में आ गई थीं, जहां उन्हें मारपीट तक सहनी पड़ी। कनिका मान ने बताया कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने कॉलेज में सबके सामने उन्हें थप्पड़ मारा था। इतना ही नहीं, अपना हाथ काटकर उसने कनिका मान की मांग भरने की कोशिश भी की थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Leap: फिर शुरू होगा 'अनुपमा' का नया सफर! पुरानी कास्ट का एक साथ होगा सफाया

    कनिका मान (Kanika Mann) ने बताया कि जब वह कॉलेज में गईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बनाई। ऐसे में उनसे पहले जो टकराया, उन्होंने उससे बात कर ली। कनिका ने बताया कि बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वो साइको था। कनिका मान ने कहा, "वो मारपीट वाला इंसान था। बगैर बताए मेरी क्लास में आ जाता था। एक बार मैंने स्ट्राइप्स वाला सूट पहना, जिसपर उसने सबके सामने कॉरिडोर में मुझे थप्पड़ मारा।" कनिका मान ने बताया कि उस दौरान उन्होंने नई पियर्सिंग कराई थी और उस थप्पड़ के कारण उनके कान से खून तक बहने लगा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज पर फूटा Love Gill की मां का गुस्सा, लगाई लताड़; जानें वजह

      कनिका मान को धमकी देता था एक्स-बॉयफ्रेंड

      कनिका मान (Kanika Mann) यहीं नहीं रुकीं। अपने अतीत के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनके एक्स-बॉयफ्रेंड ने उनका मोबाइल तक छीनकर जमीन पर पटक दिया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे कहा, "मुझे उसने हर तरीके से मजबूर कर दिया। मुझे कहता था कि मेरे साथ चल, वरना तेरे पापा को फोन कर दूंगा और बताऊंगा कि मैं तेरा बॉयफ्रेंड हूं। उस वक्त उसने मेरे पापा को फोन भी किया, लेकिन उन्होंने उठाया नहीं। उठा लेते तो अच्छा होता। मुझे उसने ब्लैकमेल किया। लेकिन मैं लॉ की पढ़ाई कर रही थी तो चीजें मुझे समझ आने लगीं। एक दिन उसने मुझे हॉस्टल से डिपार्टमेंट तक फॉलो किया। उसने मेरा हाथ पकड़कर खींचा। उसके हाथ में भी चाकू था, जिसे उसने अपने ऊपर 3-4 बार मारा। मेरे बाल खींचकर बोला कि इससे तुझे सिंदूर लगाऊंगा।"

      कनिका मान ने दोस्त से मांगी मदद

      कनिका मान (Kanika Mann) ने बताया कि उन्होंने वहां से गुजर रहे एक लड़के से पुलिस बुलाने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने इस बारे में आगे बताया, "जब पुलिस आई तो वो डर गया, और मुझसे बोलने लगा कि चुप रहना। लेकिन उसे डरता हुआ देखकर मुझे हिम्मत मिली। मैंने पुलिस को सब बता दिया और वो 2-3 दिन जेल में रहा। उसके परिवार और दोस्तों ने मुझे धमकियां दीं। लेकिन बाद में मैंने अपने परिवार से भी इस बारे में बताया।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article