Amit Rai Exit From OMG 3: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी 'ओह माय गॉड' (OMG) के बीते दोनों पार्ट्स की अपार सफलता के बाद दर्शक तीसरे पार्ट के लिए बेताब नजर आ रहे थे। अब इस मूवी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म 'ओएमजी 3: ओह माय गॉडेस' इन दिनों मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्देशक अमित राय ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी, कास्टिंग और रिलीज प्लान को लेकर निर्देशक और निर्माताओं के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहे थे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Advance Booking: रिलीज से पहले रणबीर कपूर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, भारत में कमाए इतने करोड़)
आखिर अमित राय क्यों छोड़ी फिल्म?
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमित राय और फिल्म के निर्माताओं के विचार मिलते नहीं दिखाई दिए। शुरुआत में मामला सिर्फ फिल्म की स्क्रिप्ट तक सीमित बताया जा रहा था लेकिन धीरे-धीरे कास्टिंग और फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही प्लानिंग भी इस विवाद का हिस्सा बन गया। कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों ने कई बार इन चीजों को सुलझाने की कोशिश भी की लेकिन कोई सहमति नहीं बन पाई। अमित राय के बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने डायरेक्टर के बिना ही फिल्म को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि निर्देशक के फिल्म छोड़ने को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi ने नई हॉरर फिल्म 'Rooh' की बड़ी घोषणा, 2027 में हिलेंगे सिनेमाघर)
रानी मुखर्जी की एंट्री भी है चर्चा में
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमित राय के बाहर होने के बाद इस मूवी में रानी मुखर्जी अहम भूमिका में नजर आएंगी या नहीं? इस मूवी में उनकी कास्टिंग ने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया था। लेकिन बाद में ऐसी खबरें सामने आईं कि रानी मुखर्जी ने कथित तौर पर फिल्म से दूरी बना ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस और निर्देशक अमित राय के बीच फिल्म की क्रिएटिव इशू थे। हालांकि रानी मुखर्जी के फिल्म छोड़ने की खबर पर भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
