बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर के दिन रिलीज होने जा रहा है। इस मूवी में रणबीर कपूर को पहली बार भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। रिलीज से पहले यह मूवी एडवांस बुकिंग से अब तक 73 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही है। रिलीज के दिन 'रामायण' रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सहित कई फिल्मों के रिकॉर्ड को धूल चटा सकती है। आइए इस लिस्ट में देखें कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने अहम रोल अदा दिया था। इस मूवी ने पहले दिन भारत में 51.50 करोड़ रुपये कमाए थे। 'रामायण' के यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल नहीं है।
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 53.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण अहम रोल में नजर आई थीं। इस मूवी ने पहले दिन भारत में बॉक्स ऑफिस पर 55.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
शाहरुख खान की 'जवान' ने भी ओपनिंग डे पर 64.50 करोड़ रुपये धांसू कलेक्शन किया था। इस मूवी का निर्देशन एटली कुमार ने किया था।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी का किरदार निभाया था। इस मूवी ने ओपनिंग डे पर भारत में 75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे की फिल्म 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगा। यह मूवी ओपनिंग डे पर एक अनोखा रिकॉर्ड बना सकती है।