Hanuman Ansh Box Office Collection: शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने यह साबित कर दिया है कि आस्था में कितनी शक्ति होती है। शुरुआती हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करने के बाद फिल्म की कमाई में ऐसा उछाल आया कि अब यह रुकने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीद नहीं थी कि यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर कई बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स के चकनाचूर कर देगी। सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह अब 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए देखें फिल्म की टोटल कमाई कितनी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...')
300 करोड़ के क्लब में शामिल होगी 'हनुमान अंश'
अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने 39वें दिन यानी सोमवार को 6.28 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखने को मिली है लेकिन कमाई अभी भी करोड़ों में ही है। इंडिया में यह मूवी अब तक 220.91 करोड़ रुपये कमा चुकी है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख संग बंद हुई फिल्म पर Shehnaaz Gill ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अच्छा हुआ मैं...')
'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत और आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित ट्रायलॉजी की पहली फिल्म है। फिल्म के निर्माण के शुरुआती दौर में इसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने इसे सपोर्ट नहीं किया और बॉलीवुड की तरफ से भी इसे खास तवज्जो नहीं मिली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस मूवी को महज 21 साल की निर्माता अनुप्रिया नागर ने प्रोड्यूश किया और फिल्म पर अपना भरोसा कायम रखा। अब यह मूवी इंडिया की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।
