Sonu Nigam on Health: बॉलीवुड फेमस सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपने गानों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोनू निगम ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) के सिंगर सोनू ने बताया कि वो पिछले कुछ समय से नर्व से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे और लगभग 20 दिनों तक उनकी हालत काफी खराब रही। अब इन सब के बीच सोनू निगम का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने अपनी सेहत को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं सोनू निगम ने इंटरव्यू के दौरान क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: तकलीफदेह बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, कहा, 'MRI और CT करा रहा हूं...'
सोनू निगम ने किया ये खुलासा
सिंगर सोनू निगम एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह सोनू निगम का अभी हाल ही में दिया एक नया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनू निगम ने कई बड़े खुलासे किए। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनू निगम ने बताया, 'मुझे लगता है कि शायद एक्सरसाइज के दौरान कोई गलत मूव हो गया था या फिर मैं काफी देर तक एक ही पोजिशन में सोया रहा, जिसकी वजह से ये दिक्कत शुरू हुई। हालत ऐसी थी कि सिर जरा सा भी हिलाता था तो तेज दर्द होने लगता था।' सोनू ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें पेनकिलर दी थीं, लेकिन उन्हें पता था कि सिर्फ दवाओं के भरोसे नहीं रहा जा सकता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Sonu Nigam ने बीच में ही रोका दिल्ली में हुआ कॉन्सर्ट, स्टूडेंट्स ने सिंगर पर फेंकी बोतलें और पत्थर
अवॉर्ड फंक्शन के दौरान महसूस हुआ दर्द
सोनू निगम ने बताया कि जब वो एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए दिल्ली गए थे, तब उन्हें एहसास हुआ कि वो कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। तभी फिल्ममेकर पंकज पराशर उनकी मदद के लिए आगे आए और उन्हें एक अच्छे डॉक्टर से मिलवाया। इसके बाद सोनू ने उस डॉक्टर के साथ फिजिकल थेरेपी शुरू की। सोनू ने कहा, 'वो डॉक्टर दिन में दो बार, ढाई-ढाई घंटे मेरे साथ काम करते थे। उन्होंने सच में मुझे फिर से खड़ा होने में मदद की।' आखिर में सोनू निगम ने कहा कि उनके काम में ऐसा नहीं है कि अगर वो बीमार पड़ जाएं तो उनकी जगह कोई और स्टेज पर जाकर परफॉर्म कर दे। इसलिए मेरे लिए कॉन्सर्ट कैंसिल करना कभी विकल्प नहीं रहा। मैंने आज तक ऐसा नहीं किया। तबीयत खराब होने पर भी मैंने कई बार खराब आवाज में गाना गाया है, लेकिन शो रद्द नहीं किया।'
