बॉलीवुड

तकलीफदेह बीमारी से जूझ रहे हैं Sonu Nigam, कहा, 'MRI और CT करा रहा हूं...'

Sonu Nigam Reveals His Health Issue: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया है कि वो इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं।

Image

स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं सोनू निगम (Pic Credit: Sonu Nigam/Instagram)

Sonu Nigam Reveals His Health Issue: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर ने बताया कि वो स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो कर सोनू निगम ने हाल ही में बताया कि वे एक दर्दनाक नर्व संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। इस वजह से पिछले एक हफ्ते में उन्होंने काफी इलाज कराया है। सोनू निगम ने यह भी कहा कि उन्हें बार-बार डॉक्टरों के कहने पर MRI और CT स्कैन कराए हैं। वो इलाज के लिए वे कई दवाइयां भी ले रहे हैं। सोनू निगम के इस वीडियो और उनकी हालत को देखकर फैन्स भी चिंतित हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raaka: 2027 के अंत में रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म, Atlee ने की तगड़ी प्लानिंग?)

नसों की समस्या से जूझ रहे हैं सोनू निगम

मंगलवार को सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य समस्या के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो शारीरिक रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण और थकाऊ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के बताया, 'मेरी नसों में परेशानी आई है। एक हफ्ते से मैं MRI और CT स्कैन करवा रहा हूं। बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं।' इस वीडियो में सोनू ने कंधे पर लगी पट्टी भी दिखाई है। गायक ने बताया कि इस समस्या के कारण उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनका इलाज कई स्कैन, दवाइयों और नियमित फिजियोथेरेपी सेशन से चल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिमाग में मच रही कुलबुलाहट को शांत कर देती हैं Imtiaz Ali की ये 6 फिल्में, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद)

अपने इलाज की डिटेल्स बताते हुए सोनू ने कहा कि फिजियोथेरेपी काफी मुश्किल रही है। उन्होंने कहा, 'फिजियोथेरेपी बहुत दर्द वाली थी। मैं अब दर्द की दवाइयां ले रहा हूं। इससे मेरा गला भी थोड़ा भारी हो गया है।' वे इस के लास्ट में मुंबई में परफॉर्म करने वाले हैं। सिंगर ने बताया कि वे बहुत लंबे समय बाद परफॉर्म करने जा रहे हैं और किसी भी चुनौती के बावजूद स्टेज पर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

19 साल में मिला था पहला ब्रेक

सोनू निगम को पहला ब्रेक 19 साल की उम्र में गुलशन कुमार ने दिया था। उसके बाद उन्होंने 1995 में 'सा रे गा मा' किया। 1990 के शुरुआती सालों में स्टेज शो करने के बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपना डेब्यू गाना 'ओ आसमान वाले, जमीन पर उतर के देख' (फिल्म: आजा मेरी जान, 1993) से किया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article