बॉलीवुड

Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पर्दे पर करेंगे रोमांस, इस दिन रिलीज होगा मूवी का ट्रेलर

Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। रोमांस और सस्पेंस से भरपूर फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।

Image

फिल्म तू है मेरी किरण का ट्रेलर कब होगा रिलीज? (pic credit-tu hai meri kiran movie)

Tu Hai Meri Kiran: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल की अपकमिंग फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ (Tu Hai Meri Kiran) को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब और बढ़ने वाली है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होने जा रहा है, जिसमें रोमांस के साथ रहस्य और सस्पेंस की झलक देखने को मिलेगी। रियल लाइफ कपल सोनाक्षी और जहीर इस फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। इस बीच ये फिल्म ‘तू है मेरी किरण’के ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'स्मित मच्छार की तारीफ कब करेंगे...' Naseeruddin Shah पर जमकर बरसे Piyush Mishra)

फिल्म तू है मेरी किरण का ट्रेलर कब होगा रिलीज?

फिल्म तू है मेरी किरण का फर्स्ट लुक 1 अक्टूबर को सामने आया था और इसी के साथ फिल्म की कहानी को लेकर लोगों की उत्सुकता भी बढ़ गई। पोस्टर पर लिखा था, ‘She found a connection, he found an obsession’, यानी एक के लिए ये रिश्ता जुड़ाव है, तो दूसरे के लिए जुनून। सोनाक्षी ने पोस्टर शेयर करते हुए फैंस से पूछा था कि आखिर प्यार और जुनून के बीच की लकीर कहां खिंचती है। पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर एक रेस्टोरेंट में साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री के पीछे छिपा रहस्य फिल्म को एक अलग मोड़ देता नजर आ रहा है। हालांकि, मेकर्स ने कहानी के अहम हिस्सों को अभी राज ही रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म तू है मेरी किरण का ट्रेलर कल रिलीज हो सकता है। इस ट्रेलर को देखने के लिए लोग बेताब हैं। बता दें कि फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बताते चलें कि‘तू है मेरी किरण’ जून 2024 में शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की बतौर लीड जोड़ी वाली पहली फिल्म है। दोनों इससे पहले 2022 में आई फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी थीं। इसके अलावा दोनों ‘ब्लॉकबस्टर’ नाम के म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखाई दे चुके हैं। इस फिल्म को करण रावल ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article