बॉलीवुड

Neeti Mohan Birthday: नीति मोहन हैं आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, सिंगर जीती है लग्जरियस लाइफ

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2022, 08:18 AM IST

Neeti Mohan Net Worth: बॉलीवुड की टॉप सिंगर नीति मोहन का आज जन्मदिन है। सिंगर इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड सिंगर्स में से एक हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं नीति मोहन की नेटवर्थ, इनकम और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

Image

Neeti Mohan Birthday: नीति मोहन हैं आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, सिंगर जीती है लग्जरियस लाइफ

Neeti Mohan Net Worth: बॉलीवुड की टॉप सिंगर नीति मोहन(Neeti Mohan) का आज जन्मदिन हैं। एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नीति के पिता बृज मोहन शर्मा एक गर्वनमेंट ऑफिसर हैं। नीति की चार बहनें हैं, जिन्हें इंडस्ट्री में मोहन सिस्टर्स के रूप में जाना जाता है। नीति बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के इश्क वाला लव से की है। इसके बाद सिंगर ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगर ने नैनो वाले न, मनवा लागे, जिया रे, नजर लाए ना, खींच मेरी फोटो जैसे कई सुपरहिट गाने हैं।

नीति मोहन ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वो बचपन से ही महान गायिका लता मंगेशकर, आशा भोंसले और किशोर कुमार के गाने गाते सुनते आ रही हैं। नीति एक मध्यम वर्ग परिवार से आती हैं। सिंगर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं नीति मोहन की संपत्ति के बारे में।

करोड़ों की संपत्ति की मालकीन हैं नीति मोहन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीति मोहन की नेटवर्थ 23 करोड़ रुपये है। सिंगर लग्जरियस लाइफ जीती हैं। सिंगर फिल्म में गाने के अलावा स्टेज शो से भी पैसा कमाती हैं। सिंगर इसके अलावा सिंगिंग रियलिटी शो को भी जज करती हैं, जिसके लिए वो अच्छी रकम चार्ज करती हैं। सिंगर कई लग्जरी ब्रांड्स का भी विज्ञापन करती हैं। सालाना नीति मोहन की इनकम 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

नीति मोहन ने साल 2019 में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी की थी। सिंगर एक बेटे की मां हैं। नीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सिंगर इस उम्र में भी बेहद फिट और खूबसूरत हैं। नीति की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article