बॉलीवुड

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC

Sidharth-Kiara First Pic After Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अदाकारा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी रचाने के बाद जैसलमेर से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ देर पहले ही जैसलमेर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया।

Image

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC

Sidharth-Kiara First Pic After Wedding: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 के दिन अपनी गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ शादी रचाई। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने शादी करने के बाद फैंस संग अपनी वेडिंग पिक्स शेयर की थीं, जिनमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इन तस्वीरें के सामने आने के बाद से ही सिड-कियारा के फैंस उस पल का इंतजार कर रहे थे जब ये दोनों पहली बार हाथों में हाथ डाले नजर आते। सिड-कियारा ने अपने फैंस को यह मौका 8 फरवरी 2023 की शाम को दिया, जब ये शादी के बाद पहली बार जैसलमेर एयरपोर्ट पर नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी कुछ देर पहले दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी मैचिंग कपड़ों में एयरपोर्ट पहुंचे, जिनमें ये दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे। आप सिद्धार्थ-कियारा की जैसलमेर एयरपोर्ट से सामने आई पिक्स नीचे देख सकते हैं:

48b0a55b-6acf-Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC4689-bef0-adc5920702b1

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर दिल्ली के लिए रवाना हुए Sidharth Malhotra, देखें FIRST PIC

कुछ ही देर में दिल्ली पहुंच जाएंगे सिद्धार्थ कियारा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ ही देर में दिल्ली पहुंच जाएंगे। दोनों ने जैसलमेर से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ ली है, जहां इनका जोरदार स्वागत होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के ही रहने वाले हैं, जहां उनका पूरा परिवार नई नवेली दुल्हन का स्वागत करने के लिए बेकरार है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के घरवालों ने कियारा के स्वागत के लिए काफी सारी तैयारियां की हैं।

दिल्ली बनी कियारा की ससुराल

अदाकारा कियारा आडवाणी मुंबई की रहने वाली हैं। मीरा राजपूत ने सुबह उन्हें एक पोस्ट के माध्यम से चिढ़ाते हुए कहा था कि अब मुंबई वाली भी दिल्ली वाली बन गई है। कियारा आडवाणी का दिल दिल्ली के लड़के पर ऐसा आया कि उनकी ससुराल दिल्ली में ही हो गई। सिड कियारा पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article