बॉलीवुड

सिद्धांत चतुर्वेदी संग मूवी डेट पर निकली नव्या नंदा, यूजर्स बोले- जोड़ी को नजर न लगे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 15, 2023, 10:52 AM IST

Navya Nanda- Siddhant Chaturvedi viral Video: नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर की खबर चर्चा में है। दोनों बीती रात मूवी डेट के लिए बाहर निकले थे। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रूमर्ड कपल साथ में नजर आ रहे हैं।

Image

Siddhant Chaturvedi and Navya Naveli Nanda (credit pic: instagram)

Navya Nanda- Siddhant Chaturvedi viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नंदा नवेली अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। नव्या का नाम लंबे समय से एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) के साथ जुड़ रहा है। दोनों एक- दूसरे के साथ हॉलीडे और लंच डेट पर साथ में जाते हैं। लेकिन कपल ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया है। कुछ दिनों पहले नव्या और सिद्धांत को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया था।

इसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू होने लगी थी। सोशल मीडिया पर नव्या और सिद्धांत का नया वीडियो वायरल हो रहा है। नव्या और सिद्धांत का ये वीडियो मुंबई के मल्टीप्लेक्स के अंदर का है।

नव्या और श्वेता एक- दूसरे को रहे हैं डेट

वीडियो में नव्या और सिद्धांत कैजुअल लुक में नजर आए। एक्टर ने चेहरे पर मास्क लगाया था। नव्या ने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया था। दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों को अक्सर साथ में हर इवेंट में साथ देखा जा सकता है। सिद्धांत ने अपने पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो नव्या को डेट नहीं कर रहे हैं। हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सिद्धांत अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर बिजी है। एक्टर आखिरी बार फोन बूथ में नजर आए थे।

फोन बूथ में में सिद्धांत के साथ ईशान खट्टर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, नव्या नवेली अपने पोडकास्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। नव्या अपने पोडकास्ट में अलग-अलग मुद्दों के बारे में बात करती हैं। नव्या भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article