Yash in Nitesh Tiwari Ramayan: KGF स्टार यश को लेकर बीते काफी दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें नितेश तिवारी की रामायण (Nitesh Tiwari Ramayan) में रावण का किरदार ऑफर हुआ है, हालांकि इस दावा किया जा रहा था कि उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया है। पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि रावण की निगेटिव इमेज के चलते यश की टीम ने उन्हें ये रोल करने से मना कर दिया था।, हालांकि ऐसा कुछ नहीं है, इस पर एक बड़ा सामने आ गया है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ यश भी फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं, उन्होंने अभी तक रावण के किरदार के लिए इनकार नहीं किया है। उनके करीबी सोर्स ने इस बात की जानकारी दी है।
'रॉकी भाई' ने नहीं ठुकराया रावण का किरदार
फिल्म केजीएफ में यश के किरदार 'रॉकी भाई' को काफी पॉप्यूलैरिटी मिली थी। जिसके बाद अब नितेश तिवारी की रामायण के साथ प्रभास बॉलीवुड में डेब्यू करने की सोच रहे हैं। टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में यश के करीबी सोर्स ने इस बात की घोषणा की है कि उन्होंने अभी तक रावण के किरदार के लिए मना नहीं किया है, बल्कि यश इस रोल को निभाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हां उनकी टीम ने रावण की निगेटिव छवि को लेकर जरूर चिंता जताई है, हालंकि रणबीर, आलिया और यश की फिल्म में कास्टिंग को लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती हैं।
इसके साथ ही सोर्स ने ये भी कन्फर्म किया है कि कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, फिल्म की कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना ही सही होगा। बता दें कि इस साल दीवाली के मौके पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
