Kartik Aaryan and Kriti Sanon Shehzada Box Office Collection: शहजादा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की पठान के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म शहजादा है। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड वापस आ गया है, इसलिए अब देखना होगा कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा को बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कलेक्शन मिलता है या नहीं। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। भूल भुलैया 2 के बाद से ही फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
शहजादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म शहजादा ऑडियंस पर अपनी छाप छोड़ने में बहुत स्लो रही है। पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से ज्यादा कम रहा और दूसरे दिन के बिजनेस में भी कुछ खास इजाफा नहीं हुआ। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की मूवी के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन ये कुछ खास नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले शनिवार को फिल्म ने भारत में सिर्फ 7 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कई रिपोर्ट्स इसे 7 से 9 करोड़ रुपये के बीच बता रही हैं। वहीं फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। महा शिवरात्रि की वजह से फिल्म को थोड़ा हाइप मिला है, लेकिन क्रिटिक्स इसकी ज्यादा उम्मीद लगा रहे थे। अब फिल्म को पहले रविवार से यानी तीसरे दिन से उम्मीद है।
शहजादा को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा प्लान किया है। मेकर्स ने पहले दिन एक बढ़िया ऑफर रखा है ताकि शायद ऑडियंस इस ऑफर के लालच में फिल्म देखने आ जाएं। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा, 'पहले दिन शहजादा निराश हुई, एक खरीद पर एक फ्री ऑफर के बावजूद... नेशनल चेन सामान्य रहा, मास सर्किट सुस्त रहा।'
