Shah Rukh Khan Birthday Selfie: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज 57 साल के हो गए हैं। शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर दुनियाभर के फैंस ने उन्हें बधाई दी हैं। जन्मदिन के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान के घर मन्नत (Shah Rukh Khan Mannat Photos) के बाहर फैंस की भीड़ कल रात से ही किंग खान का इंतजार कर रही थी। अपने आइकॉनिक स्टाइल में इस बार भी शाहरुख मन्नत से खड़े होकर फैंस से मिले और शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया भी कहा है। इसके साथ ही अब शाहरुख ने फैंस के साथ अपनी बर्थडे सेल्फी शेयर कर दी है।
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को कहा शुक्रिया
शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बर्थडे सेल्फी शेयर की है। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। शाहरुख ने कहा, फैंस के समुद्र के सामने काफी अच्छा लग रहा है…..मेरे जन्मदिन पर मेरे चारों ओर फैले प्यार के इस समुद्र को धन्यवाद। मुझे इतना खास महसूस कराने के लिए मैं आपका आभारी हूं।'
जूही चावला और प्रीति जिंटा ने दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) और प्रीति जिंटा (Preeti Zinta) शाहरुख के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक तरह जहां जूही ने शाहरुख के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, वहीं प्रीति जिंटा ने भी अपनी फिल्म वीर-जारा का वीडियो शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी है।
शाहरुख ने फैंस को भी दिया रिटर्न गिफ्ट
शाहरुख के जन्मदिन पर उन्हें करोड़ों फैंस से शुभकामनाएं और बधाई मिली हैं, हालांकि शाहरुख ने भी आज अपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दे दिया है। शाहरुख ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान का टीजर शेयर कर दिया है। जिसको देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।
फिल्म पठान अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी 2022 को रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं।
