बॉलीवुड

Jhoome Jo Pathaan गाने पर Virat Kohli का डांस देख Shah Rukh Khan बोले, 'ये लोग मुझसे बेहतर...'

SRK Reacted on Virat dancing on Jhoome Jo Pathaan: अभिनेता शाहरुख खान 14 फरवरी के दिन फैंस से बात करने के लिए ट्विटर पर आए। किंग खान से एक फैन ने पूछा कि उनका विराट कोहली के डांस वीडियो के बारे में क्या सोचना है, जिसमें वो झूमे जो पठान गाने पर डांस करते दिख रहे हैं?

Image

Jhoome Jo Pathaan गाने पर Virat Kohli का डांस देख Shah Rukh Khan बोले, 'ये लोग मुझसे बेहतर...'

SRK Reacted on Virat dancing on Jhoome Jo Pathaan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली का एक वीडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था, जिसमें वो शाहरुख खान के सुपरहिट गाने झूमे जो पठान पर डांस करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी और दर्शकों ने इसे खूब शेयर किया। शाहरुख खान 14 फरवरी 2023 की शाम फैंस के साथ बात करने के लिए ट्विटर पर आए और #ASKSRK सेशन के दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने किंग खान से पूछा कि उनका विराट कोहली के डांस के बारे में क्या सोचना है?

शाहरुख ने फैन के सवाल का मजेदार जवाब दिया, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। फैन ने ट्वीट में लिखा था, 'सर आप विराट कोहली के डांस के बारे में क्या बोलना चाहते हैं?' शाहरुख खान ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा, 'ये लोग मुझसे बेहतर कर रहे हैं। मझे विराट और जडेजा से सीखना पड़ेगा।' आप किंग खान का ट्वीट नीचे देख सकते हैं:

फिल्म पठान की बात करें तो इसने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था। फिल्म पठान ने पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ने का ऐसा सिलसिला शुरू किया, जो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म पठान लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मूवी ने सिनेमाघरों में 900 करोड़ की कमाई कर डाली है। फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि पठान में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने का दम है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article