बॉलीवुड

SCOOP: सनी पाजी को 'घातक 2' की स्क्रिप्ट सुनाने मनाली पहुंचे राजकुमार संतोषी, जल्द चीजें होंगी फाइनल

Sunny Deol's Ghatak 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर में से एक राजकुमार संतोषी ने फिल्म 'घातक 2' (Ghatak 2) बनाने का फैसला किया है। इस मूवी की स्क्रिप्ट को सनी देओल (Sunny Deol) को सुनाने के लिए राजकुमार संतोषी मनाली की ओर निकल पड़े हैं।

Image

Pic Credit: Instagram

Sunny Deol's Ghatak 2: 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' (Border 2) की सफलता के बाद सनी देओल अब इंडस्ट्री के डिमांडिंग एक्टर बन गए हैं। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब सनी देओल इन दिनों हिमाचल प्रदेश में अपनी पसंदीदा जगह मनाली में हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। दर्शक भी फिल्म देखने के बाद सनी देओल की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक राजकुमार संतोषी भी सनी देओल को फिल्म 'घातक 2' की स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मनाली पहुंच चुके हैं। इस खबर ने सनी देओल (Sunny Deol) के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है।

'घातक 2' के लिए सनी पाजी से मिलेंगे राजकुमार संतोषी

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के मुताबिक राजकुमार संतोषी अब 1996 की हिट फिल्म 'घातक' के सीक्वल को बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसके बारे में सनी देओल से बात की है। सनी देओल को यह आईडिया पसंद आया है। राजकुमार संतोषी भी मनाली सनी देओल के पास फिल्म की स्क्रिप्ट को नेरेट करने के पहुंच चुके हैं। उम्मीद है कि वह आज यानी 31 जनवरी को एक्टर से मिलेंगे और उन्हें स्क्रिप्ट सुनाएंगे।

अब यह देखना बाकी है कि सनी देओल कब चीजों को फाइनल कर इस मूवी की शूटिंग शुरू करेंगे। सनी देओल यह पहले ही क्लियर कर चुके हैं 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' ब्लॉकबस्टर थीं, इसलिए वो अपनी किसी भी फिल्म के सीक्वल को ट्रेंड का फायदा नहीं उठाने के लिए बनाना नहीं चाहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल की 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article