बॉलीवुड

सनी देओल की 'गदर 2' के हिट होते ही संजय दत्त ने कसी कमर, 'खलनायक 2' के साथ तोड़ेंगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

Subhash Ghai Confirms Khalnayak 2 With Sanjay Dutt Amid Gadar 2 Success: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने 'गदर 2' की अपार सफलता के बीच 'खलनायक 2' लाने का फैसला किया है। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह संजय दत्त के साथ 'खलनायक 2' बनाने वाले हैं।

Image

'खलनायक 2' के साथ पर्दे पर दस्तक देंगे संजय दत्त

Subhash Ghai Confirms Khalnayak 2 With Sanjay Dutt Amid Gadar 2 Success: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' पर्दे पर खूब धमाल मचा रही है। 'गदर 2' (Gadar 2) ने बड़े पर्दे पर न केवल ताबड़तोड़ कमाई की है, बल्कि अपनी कहानी से लोगों को भी इंप्रेस किया है। 'गदर 2' की सफलता के बाद कई फिल्मों के सीक्वल की खबरें सामने आईं। वहीं अब सुभाष घई और संजय दत्त भी सतर्क हो गए हैं। उन्होंने 'खलनायक' का सीक्वल बड़े पर्दे पर लाने का फैसला किया है।

'खलनायक 2' (Khalnayak) को बड़े पर्दे पर लाने की बात की पुष्टि खुद सुभाष घई ने की है। सुभाष घई ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी धमाकेदार फिल्म 'खलनायक' के सीक्वल की प्लानिंग में लगे हुए हैं। बता दें कि 'खलनायक' में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका अदा की थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई थी।

बता दें कि 'खलनायक 2' (Khalnayak 2) बनाने का फैसला सुभाष घई ने 'गदर 2' से प्रेरित होने के बाद किया। उनका कहना है कि वह जल्द ही संजय दत्त और एक नए एक्टर के साथ 'खलनायक 2' की घोषणा करेंगे। खास बात तो यह है कि अगले महीने 'खलनायक' को रिलीज हुए 30 साल भी पूरे हो जाएंगे, ऐसे में माना जा रहा है कि सुभाष घई और संजय दत्त उस मौके पर 'खलनायक 2' की घोषणा कर सकते हैं।

इन फिल्मों के सीक्वल की भी आई थी खबर

बता दें कि 'गदर 2' के हिट होने के बाद 'बॉर्डर', 'चुप चुप के' और 'सुल्तान' के सीक्वल की भी खबर सामने आई थी। इसके साथ ही माना जा रहा था कि सनी देओल 'गदर 3' भी बड़े पर्दे पर लेकर आ सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article