Chup Chup Ke 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) एक साथ कॉमेडी फिल्म चुप चुप के 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में करीना और नेहा के अलावा शाहिद कपूर, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी और शक्ति कपूर भी मौजूद थे। फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर चुप चुप के को काफी कामयाबी तो नहीं मिली, लेकिन इस फिल्म को आज भी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शुमार किया जाता है। इसके साथ ही अब अचानक चुप चुप के का सीक्वल बनने की मांग शुरू हो गई है। हाल ही में करीना कपूर और नेहा धूपिया एक साथ नजर आए हैं। जिसके बाद पैपराजी उनसे चुप चुप के 2 को लेकर बात करने लगे। सोशल मीडिया पर नेहा धूपिया और करीना कपूर खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
सालों बाद एक साथ दिखे करीना और नेहा
करीना कपूर खान और नेहा धूपिया, ‘चुप चुप के’ फिल्म के बाद अब एक बार फिर एक साथ नजर आ रहे हैं। नेहा और करीना कपूर को एक साथ देखकर पैपराजी सवाल करने लगे कि क्या चुप चुप के 2 आ रही है मैम। जिसपर हंसते हुए नेहा धूपिया ने कहा, ‘क्या, कब आ रही है?’ वहीं पैपराजी का ये सवाल सुनकर नेहा और करीना दोनों ही मुस्कुराती हुई नजर आई हैं।
