Aakhri Sawal Update: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म आखिरी सवाल को हरी झंडी दी है। ये फिल्म 15 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित करने वाले हैं। इस इवेंट में कई बड़े लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें-Sanjay Dutt की Aakhri Sawal को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म)
आखिरी सवाल को लेकर आया अपडेट
संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स 13 मई को दिल्ली में इसका भव्य प्रीमियर आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस खास इवेंट में मनोरंजन और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर अभी से काफी चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 मई 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।
संजय दत्त ने इस मूवी में मचाया था धमाल
बताते चलें कि आखिरी सवाल में संजय दत्त के अलावा अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीति चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक अभिजीत मोहन वरंग ने किया है, जिन्हें उनकी मराठी फिल्म पिकासो के लिए काफी सराहना मिली थी। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त हाल ही में सुपरहिट फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अपनी अगली फिल्म खलनायक रिटर्न्स का भी ऐलान कर दिया है। 24 अप्रैल को फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे।
