Aakhri Sawal Update: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एक से एक फिल्में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आखिरी सवाल (Aakhri Sawal) का है। पहले ये फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी हालांकि सेंसर बोर्ड ने मूवी को हरी झंडी नहीं मिली थी। इसलिए मेकर्स फिल्म को 15 मई को रिलीज कर सकते हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म आखिरी सवाल को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना से भिड़ेंगे Sanjay Dutt? 'आखिरी सच' इस दिन होगी रिलीज!!)
आखिरी सच को मिली हरी झंडी
संजय दत्त की आने वाली फिल्म आखरी सवाल को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को क्लियर कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर पहले 30 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन सेंसर बोर्ड से मंजूरी में देरी के कारण इसे टाल दिया गया था। अब मेकर्स ने घोषणा की है कि आखरी सवाल का ट्रेलर 8 मई यानी कल रिलीज होगा। हाल ही में फिल्म के प्रोडक्शन हाउस निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म और ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया कि अब इंतजार खत्म होने वाला है और देश कल सच का सामना करेगा। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

आखिरी सवाल को मिली हरी झंडी (pic credit-movie poster)
संजय दत्त की इस फिल्म ने मचाया धमाल
बताते चलें कि संजय दत्त की फिल्म धुरंधर 2 ने सभी का दिल जीता था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की। धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई 1,790.91 करोड़ रुपए हो चुकी है. जिसमें से इंडियन ग्रॉस 1,364.61 और ओवरसीज कलेक्शन 426.30 करोड़ रुपए आंका जा रहा है. आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 1,140.17 हो चुका है। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।
