बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी नई फिल्म रूह का टाइटल वीडियो रिवील करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दे डाला है। इस वीडियो के जरिए इमरान हाशमी ने दुनिया को बता दिया है कि वो एक दफा फिर से हॉरर यूनिवर्स में कदम रखने जा रहे हैं, जिसके कभी वो बादशाह हुआ करते थे। एक वक्त इमरान की हॉरर फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती थीं और एक बार फिर से वो लोगों को रूह के साथ चौंकाने के लिए तैयार हैं। फिल्म रूह का टाइटल वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि ये अपने तरह की अलग मूवी होने वाली है, जो दर्शकों के शरीर में कंपन पैदा कर देगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Ghayal Cast Fees: 36 पहले सनी पाजी ने लूटी ली थी मलाई, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी इतनी फीस
Emraan Hashmi ने लॉन्च किया Rooh का टाइटल वीडियो
जाने-माने फिल्म पत्रकार तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि इमरान हाशमी हॉरर जॉनर में फिर से लौटकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म रूह का टाइटल रिलीज हो गया है। इमरान हाशमी हॉरर जॉनर के सबसे सफल कलाकार रहे हैं और जल्द ही वो एक हाई कॉन्सेप्ट मूवी रूह के साथ दर्शकों के सामने होंगे। फिल्म रूह का डायरेक्शन मयंक शर्मा करेंगे, जिन्होंने अमेजन के लिए ब्रीत जैसी सीरीज बनाई है। फिल्म को विक्रम और सनी खन्ना मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Mangal Lakshmi Off Air: दीपिका सिंह के शो पर ढाई सालों बाद लगा ताला, केक काट कास्ट ने बिताया आखिरी दिन
कमाल के टाइटल वीडियो के साथ-साथ इस फिल्म की एक खास बात इसका म्यूजिक भी होने वाला है। अगर आप टाइटल वीडियो को ध्यान से देखें तो इसमें बेहद रोमांटिक म्यूजिक सुनाई दे रहा है। कमाल का म्यूजिक इमरान हाशमी की फिल्मों की पहचान रहा है और लग रहा है कि एक दफा फिर से वो लोगों को दीवाना बनाने वाले हैं।
बता दें कि एक दौर में सलमान खान के बाद इमरान हाशमी सबसे बड़े मास एंटरटेनर थे लेकिन कुछ खराब फिल्मों की वजह से वो फ्लॉप होते चले गए। हालांकि अब वो दोबारा वैसी ही फिल्में ला रहे हैं, जो कभी उनके फैंस को पसंद थीं। वैसे आप रूह के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
