Ghayal Cast Fees: 36 पहले सनी पाजी ने लूटी ली थी मलाई, बाकी एक्टर्स के हाथ लगी इतनी फीस

Ghayal Cast Fees: सनी देओल से लेकर अमरीश पुरी सहित 'घायल' मूवी करने के लिए इन एक्टर्स को मेकर्स की ओर से मोटी रकम मिली थी। तो चलिए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 23 2026, 11:36 IST
जानिए 'घायल' एक्टर्स की फीस...Image Credit : Instagram01 / 07

जानिए 'घायल' एक्टर्स की फीस...

Ghayal Cast Fees: 36 साल पहले यानी साल 1990 में 22 जून को राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'घायल' रिलीज हुई थी। 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये कमाए थे। 36 साल पहले भी सनी देओल ने इस मूवी को करने के लिए तगड़ी फीस ली थी। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको 'घायल' के एक्टर्स की फीस के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

मौसमी चटर्जीImage Credit : Instagram02 / 07

मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी ने फिल्म 'घायल' में सनी देओल की भाभी का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए मौसमी चटर्जी को उस समय 4 लाख रुपये फीस मिली थी।

राज बब्बरImage Credit : Instagram03 / 07

राज बब्बर

राज बब्बर भी इस मूवी का अहम हिस्सा रहे थे। 'घायल' में उन्होंने सनी देओल के बड़े भाई का रोल प्लये किया था। राज बब्बर को मेकर्स ने 6 लाख रुपये फीस दी थी।

अमरीश पुरीImage Credit : Instagram04 / 07

अमरीश पुरी

अमरीश पुरी ने फिल्म 'घायल' में बलवंत राय का यादगार किरदार निभाया था। इस रोल के लिए अमरीश पुरी को मेकर्स ने कथित तौर पर 20 लाख रुपये फीस दी थी।

मीनाक्षी शेषाद्रिImage Credit : Instagram05 / 07

मीनाक्षी शेषाद्रि

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म 'घायल' में सनी देओल की प्रेमिका का किरदार निभाया था। 36 साल पहले मीनाक्षी शेषाद्रि को बतौर फीस 8 से 10 लाख रुपये मिले थे।

ओम पुरीImage Credit : Instagram06 / 07

ओम पुरी

ओम पुरी इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंटेड एक्टर्स में से एक थे। इस मूवी में ओम पुरी ने ACP जोय डिसूजा का रोल अदा किया था। निर्माताओं ने उन्हें 4 से 5 लाख रुपये सैलरी दी थी।

सनी देओलImage Credit : Instagram07 / 07

सनी देओल

सनी देओल ने फिल्म 'घायल' में अजय मेहरा का लीड रोल प्ले किया था। इस मूवी को करने के लिए सनी देओल कथित तौर पर 50 लाख रुपये दिए गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!