Mangal Lakshmi Off Air: दीपिका सिंह के शो पर ढाई सालों बाद लगा ताला, केक काट कास्ट ने बिताया आखिरी दिन

Mangal Lakshmi Off Air: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' पर ढाई सालों बाद ताला लग चुका है। सीरियल की कास्ट ने आखिरी दिन केक काटकर अपना दिन बिताया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 23 2026, 08:52 IST
'मंगल लक्ष्मी' के सेट से वायरल हुईं फोटोजImage Credit : Instagram01 / 07

'मंगल लक्ष्मी' के सेट से वायरल हुईं फोटोज

Mangal Lakshmi Off Air: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'मंगल लक्ष्मी' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। दीपिका सिंह स्टारर 'मंगल लक्ष्मी' ने कई बार टीआरपी में भी अपनी जबरदस्त जगह बनाई। लेकिन अब 'मंगल लक्ष्मी' पर ढाई सालों बाद ताला लग चुका है। 'मंगल लक्ष्मी' जहां फरवरी, 2024 में शुरू हुआ था तो वहीं जून 2026 में ये बंद हो चुका है। ऐसे में सीरियल की कास्ट ने आखिरी दिन केक काटकर अपना दिन बिताया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'मंगल लक्ष्मी' के सेट से सामने आईं फोटोज पर-

पूरी टीम ने साथ में काटा केकImage Credit : Instagram02 / 07

पूरी टीम ने साथ में काटा केक

'मंगल लक्ष्मी' के सेट पर कास्ट ने आखिरी दिन भी धूमधाम से बिताया। सेट पर आखिरी दिन पूरी टीम ने एक साथ केक कट किया। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक रही।

दर्शकों का पसंदीदा बना था 'मंगल लक्ष्मी'Image Credit : Instagram03 / 07

दर्शकों का पसंदीदा बना था 'मंगल लक्ष्मी'

'मंगल लक्ष्मी' सीरियल ने टीवी पर रहते हुए लोगों का खूब दिल जीता। इस शो से एक स्पिन ऑफ सीरियल भी बना, जिसका नाम था 'लक्ष्मी का सफर'। हालांकि इस शो पर भी कुछ ही महीनों पहले ताला लगा है।

एक साथ आई पूरी टीमImage Credit : Instagram04 / 07

एक साथ आई पूरी टीम

'मंगल लक्ष्मी' की पूरी टीम फोटोज में एक साथ नजर आई। हर किसी ने अपने चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान लिये खूब सारे पोज दिये। मंगल लक्ष्मी की कास्ट पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

'मंगल लक्ष्मी' के हुए 700 से ज्यादा एपिसोडImage Credit : Instagram05 / 07

'मंगल लक्ष्मी' के हुए 700 से ज्यादा एपिसोड

'मंगल लक्ष्मी' के ढाई सालों में कुल 765 एपिसोड हुए थे। शो में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे थे, जिसने फैंस को इस सीरियल से बखूबी बांधा हुआ था।

साथ दिखे अविनाश और दीपिकाImage Credit : Instagram06 / 07

साथ दिखे अविनाश और दीपिका

दीपिका सिंह जहां हमेशा से ही 'मंगल लक्ष्मी' की लीड एक्ट्रेस थीं तो वहीं अविनाश सचदेव ने इसी साल सीरियल में सेकंड लीड के तौर पर एंट्री की थी। दोनों ने आखिरी दिन साथ में पोज दिये।

कास्ट और क्रू दिखे साथImage Credit : Instagram07 / 07

कास्ट और क्रू दिखे साथ

'मंगल लक्ष्मी' की कास्ट से लेकर क्रू मेंबर तक साथ में नजर आए। इन फोटोज पर फैंस प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि 'मंगल लक्ष्मी' की जगह अब सीरियल 'जुही मुई' टीवी पर दस्तक देने वाला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!