Rohit Shetty की एक पुकार पर दौड़े-दौड़े चले आते ये सेलेब्स, स्पीड डायल में ऐड है इस एक्टर का नंबर

Rohit Shetty real friends in Bollywood: बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई है। इस बात से लोगों में डर का माहौल है। हालांकि इस मुश्किल वक्त में रोहित शेट्टी के साथ उनके दोस्त खड़े है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में रोहित शेट्टी के उन दोस्तों के बारे में बताएंगे जो कि उनके लिए दिन-रात खड़े रहते हैं।

Authored by: कुमार सरसUpdated Feb 2 2026, 13:57 IST
रोहित शेट्टी के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं ये सेलेब्स01 / 06

रोहित शेट्टी के लिए दिन-रात खड़े रहते हैं ये सेलेब्स

Who are Rohit Shetty friends in the Bollywood industry: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके जुहू स्थित घर 'शेट्टी टावर' पर फायरिंग की घटना ने पूरे इंडस्ट्री को हिला दिया है। इस हमले से लोगों में डर का माहौल है, लेकिन रोहित शेट्टी अकेले नहीं हैं। इस मुश्किल वक्त में उनके कई करीबी दोस्त और सहयोगी दिन-रात उनके साथ खड़े हैं। सबसे पहले अजय देवगन हैं, जो रोहित के सबसे पुराने और भरोसेमंद दोस्त हैं। इसके अलावा भी इंडस्ट्री में रोहित शेट्टी के कई सच्चे दोस्त हैं।

02 / 06Photo : Instagram

संजय दत्त

बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी और संजय दत्त के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों की ये तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है। रोहित शेट्टी ने संजय दत्त को कई बार अपना सच्चा दोस्त बताया है।

03 / 06Photo : Instagram

अजय देवगन

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे मजबूत और पुरानी जोड़ियों में से एक है। रोहित शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत में अजय देवगन के साथ असिस्टेंट के रूप में काम किया था। रोहित शेट्टी और अजय की जोड़ी हिट है।

04 / 06Photo : Instagram

रणवीर सिंह

बॉलीवुड के डायरेक्टर रोहित शेट्टी की एक कॉल पर रणवीर सिंह दौड़े-दौड़े चले आते हैं। रणवीर सिंह और रोहित की बॉन्डिंग सबसे मजबूत है। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहते हैं।

05 / 06Photo : Instagram

दीपिका पादुकोण

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की बेस्ट फ्रेंड का नाम दीपिका पादुकोण है। दोनों की जोड़ी जबरदस्त है। रोहित और दीपिका ने साथ में कई फिल्मों में भी धमाल मचाया है। रोहित शेट्टी की हिट मूवी चेन्नई एक्सप्रेस में दीपिका ने धमाल मचा दिया था।

06 / 06Photo : Instagram

करण जौहर

इस लिस्ट में करण जौहर का नाम भी शामिल है। रोहित शेट्टी और करण जौहर की दोस्ती भी गहरी है। वैसे इन दोनों के बीच कॉम्पिटिशन रहता है लेकिन इससे इन दोनों के बीच चीजें खराब नहीं होती है।