बॉलीवुड

Rhea Chakraborty का इस बिजनेसमैन के लिए धड़का दिल, बंटी सजदेह से अलग हुए रास्ते!

Rhea Chakraborty Reportedly Dating Nikhil Kamath: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बड़े पर्दे से दूर रहकर भी सुर्खियों में रहती हैं। रिया चक्रवर्ती को लेकर खबर आ रही है कि बंटी सजदेह संग उनका ब्रेकअप हो गया है और वह अब बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

Image

निखिल कामथ को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती?

Rhea Chakraborty Reportedly Dating Nikhil Kamath: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) बड़े पर्दे से दूर रहकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बीते दिन अपने भाई के साथ फोटोज शेयर करने के लिए ट्रोल हो गईं। लेकिन इन सबसे इतर रिया चक्रवर्ती हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ के कारण चर्चा में आ गई हैं। रिया चक्रवर्ती को लेकर खबर है कि वह कथित तौर पर बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

रेडिट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब कथित तौर पर बिजनेसमैन निखिल कामथ को दिल दे बैठी हैं। खबरों की मानें तो बिजनेसमैन निखिल कामथ और मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर एक साथ नहीं हैं। ऐसे में अब निखिल और रिया चक्रवर्ती एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हालांकि इस मामले पर अभी तक रिया चक्रवर्ती की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

बंटी सजदेह संग भी जुड़ा था रिया चक्रवर्ती का नाम

बता दें कि निखिल कामथ से पहले रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम बंटी सजदेह के साथ जुड़ा था। रिया चक्रवर्ती को लेकर कहा गया था कि वह और बंटी लंबे समय से एक-दूजे को जानते हैं और मीडिया ट्रायल के दौरान बंटी उनके साथ भी थे। लेकिन रिया और बंटी ने मामले पर चुप रहना ही बेहतर समझा था।

वहीं निखिल कामथ की बात करें तो वह जेरोधा के को-फाउंडर हैं। बिजनेसमैन निखिल कामथ का नाम विवादों में भी घिर चुका है। निखिल ने खुद कबूल किया था कि उन्होंने ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को धोखे से चेस प्रतियोगिता में हराया था, जिसके बाद वह जमकर ट्रोल भी हुए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article