बॉलीवुड

रवि किशन ने मुंबई के बिल्डर पर दर्ज कराया मुकदमा, 3 करोड़ की ठगी का है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:59 PM IST

ravi kisan conned for 3 crore Rs: बताया जा रहा है कि चेक बाउंस होने के बाद फरवरी से अब तक सांसद रवि किशन कई बार पैसे मांगते रहे है। फिर भी जैन जितेंद्र रमेश रुपये देने के बजाए मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते रहे।

Image

ravi kishan

Photo : Twitter

ravi kisan filed police complaint: अभिनेता और सांसद रवि किशन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला फ्लैट के लिए पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का दावा है कि साल 2012 में ईस्ट मुंबई में कमला पाली बिल्डर में रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश को मकान के लिए 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। मकान नहीं मिलने पर जैन जितेंद्र ने रुपये वापस करने के लिए 34-34 लाख के 12 चेक दिए। लेकिन उन्हें अब तक पैसे वापस नहीं मिले हैं।

दरअसल बताया जा रहा है कि जितेंद्र द्वारा दिए गए चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। इन चेक को सांसद ने 7 दिसंबर 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड शाखा में जमा किया, जिसके बाद 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस खाते का चेक दिया गया है, उसमें रुपये नहीं हैं। चेक बाउंस होने पर उन्होंने जितेंद्र रमेश से बात की। उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और इसके बाद अब रवि किशन ने पुलिस का सहारा लिया है। रवि किशन ने पुलिस में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

मुकदमा दर्ज कर हो रही जांच

बताया जा रहा है कि चेक बाउंस होने के बाद फरवरी से अब तक सांसद रवि किशन कई बार पैसे मांगते रहे है। फिर भी जैन जितेंद्र रमेश रुपये देने के बजाए मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते रहे। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कैंट थाना पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article